Bollywood Gossip: 

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों की हिंदी बोलने में लड़खड़ा जाती है जुबान, नहीं बोलनी आती हिंदी

bollywood

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री अपने संगीत, भाषा और शानदार अभिनय के लिए जानी जाती है। इस इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए न केवल भारतीय लोग सपने देखते है बल्कि विदेशी लोग भी इस इंडस्ट्री में अपना नाम कमाना चाहते है। कई विदेशी लोगों ने इस इंडस्ट्री में अपना नाम और पहचान कमाया है। यह इंडस्ट्री भाषा के बंधन में किसी भी एक्टर को नही बांधती है।

भले ही इस फिल्म इंडस्ट्री को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री कहा जाता है लेकिन इस इंडस्ट्री में आपको कई ऐसे एक्टर मिल जायेंगे जिन्हें ढंग से हिंदी बोलनी या पढ़नी नही आती है। यह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का दुर्भाग्य और ऐसे एक्टर का सौभाग्य है कि उन्हें देश-विदेश में इस इंडस्ट्री से शोहरत मिलने के बावजूद भी वे इस इंडस्ट्री की भाषा नहीं सीख पाये।

आइये आज हम आपको ऐसी ही कुछ एक्ट्रेस के बारें में बताते है जिन्होंने बॉलीवुड में अपना मुकाम बना लिया है लेकिन यहाँ पर सालों काम करने के बाद भी हिंदी भाषा में उनका हाथ तंग है।

s

सनी लियोनी


बॉलीवुड स्टार सनी लियोनी के रूप के जलवे न केवल भारत में है बल्कि विदेशो में भी उनके हुस्न के चर्चे है। बिग बॉस से चर्चा में आयी सनी लियोनी बॉलीवुड में आइटम सोंग तथा फिल्मे करने के बाद पूरे भारत में मशहूर हो गयी।

आज भी उन्हें बॉलीवुड में बहुत सारा काम मिलता है। लेकिन इतने सालों के बाद भी सनी लियोनी आज भी ढंग से हिंदी बोल नही पाती है वह अब भी प्रेस कॉन्फ्रेंस तथा इंटरव्यू में अंग्रेजी में ही बात करती है।

k

एली अवराम


स्वीडिश एक्ट्रेस एली अवराम को भी बिग बॉस से पॉपुलैरिटी मिली थी। हाल ही में वह आमिर खान के साथ ‘हरफनमौला’ गाने में नज़र आयी थी। एली ने बॉलीवुड की कई टॉप के बैनर के फिल्मो में काम किया है। सोशल मीडिया पर उनके करोड़ो चाहने वाले है। लेकिन आज भी एली अवराम हिंदी में ढंग से बात नही कर पाती है। वह हमेशा अंग्रेजी में ही बात करती है।

u

नरगिस फाकरी


फिल्म ‘रॉकस्टार’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अमेरिकन मॉडल नरगिस फाकरी बॉलीवुड की कई फिल्मो में काम कर चुकी है। बॉलीवुड में आये नरगिस को कई साल हो चुके है लेकिन आज भी हिंदी में उनके हाथ तंग है। उनकी एक्टिंग में उनके हिंदी के डायलोग से उनकी कमजोर हिंदी नज़र आती है।

l

जैकलींन फर्नांडिस


जन्नत, किक, और रॉय जैसी फिल्मो में अपने रूप का जलवा बिखेर चुकी जैकलीन बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्रियों में से एक गिनी जाती है। उन्होंने सन्न 2009 में बॉलीवुड में कदम रखा था। इतने सालों के बाद भी उनकी हिंदी बहुत कमजोर है। हिंदी सीखने के लिए उन्होंने कई ट्यूशन क्लासेस भी लिए। लेकिन आज भी हिंदी में वह सही तरीके से नही बोल पाती है।

l

कैटरीना कैफ


बॉलीवुड में कैटरीना कैफ को आये लगभग 20 साल हो चुके है। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े एक्टर, बैनर और डायरेक्टर के साथ कैटरीना कैफ काम कर चुकी है। उनके कई फिल्मे सुपरहिट भी रह चुकी है। हालांकि कैटरीना कैफ आज के समय में फ्लुयेंट हिंदी नहीं बोल पाती है। विदेशी टच आज भी उनकी जुबान पर रहता है।

From around the web