Bollywood Gossip: 

शादी के लिए पहले मलाइका अरोड़ा ने खुद किया था प्रपोज, फिर बाद में अरबाज खान से इसलिए ले लिया तलाक

bollywood

मलाइका अरोड़ा पिछले 25 सालों से अपने हुस्न के जलवे बिखेर रही है। एक समय था जब उन्हें आइटम गर्ल कहा जाता था। ‘छैया छैया’ गाने से मशहूर हुई मलाइका ने बॉलीवुड को कई मशहूर आइटम नम्बर दिए है। हाल ही में मलाइका के कोई गाने नहीं आये है लेकिन वह फिर चर्चा में रहती है वजह है उनकी फिटनेस रूटीन और लव लाइफ।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पति अरबाज खान से तलाक ले चुकी मलाइका अरोड़ा इस समय अपने से उम्र में छोटे अर्जुन कपूर से डेट कर रही है। आइये जानते है कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बीच तलाक की वजह क्या थी।

मलाइका और अरबाज खान शादी 20 साल बाद एक दूसरे से अलग हुए थे। हालांकि इनके अलग होने की वजह साफ़ नहीं हो पाई है लेकिन मलाइका को कहते सुना गया है कि उन्होंने ने ही इस शादी से अलग होने की पहल की थी। आपको बता दें कि अरबाज और मलाइका सन्न 1993 में एक फोटोशूट के दौरान मिले थे।  यही से दोनों का अफेयर चला जो बाद में जाकर शादी में तब्दील हो गया। दोनों एक काफी ब्रांड के लिए ऐड शूट कर रहे थे।

m

मलाइका ने शादी के लिए अरबाज कोई किया था प्रपोज
अरबाज खान के साथ डेट करते हुए शादी के लिए मलाइका ने अरबाज को प्रपोज किया था। मलाइका द्वारा प्रपोज करने के बाद अरबाज ने शादी करने में जरा भी देरी नही की। 1999 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी मुस्लिम और इसाई रीति रिवाज से हुई। 2002 में दोनों को एक बेटा हुआ जिसका नाम उन्होंने अरहान रखा।

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा खान की यह शादी करीबन 20 साल तक चली। इसके बाद किन्ही कारणों की वजह से दोनों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया। मलाइका ने बताया कि दोनों के रिश्ते के बीच कोई ख़ुशी नहीं रह गयी इसलिए उन्होंने खुद इस शादी से अलग होने का फैसला किया। ऐसा बताया जाता है कि अरबाज का किसी विदेशी लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। इसी को लेकर दोनों में मनमुटाव हुआ और बात तलाक तक पहुँच गयी।

j

दोनों आज भी अच्छे दोस्त है
भले ही अरबाज और मलाइका का तलाक हो गया हो लेकिन दोनों आज भी अच्छे दोस्त है। इस समय मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही है लेकिन कभी-कभी बर्थडे या किसी ख़ास ओकेजन पर अरबाज मलाइका को गिफ्ट देते रहते है। इसकी जानकारी मलाइका अरोड़ा अपने इन्स्टाग्राम पेज पर देती रहती है।  आपको बता दें कि मलाइका के इन्स्टाग्राम पर करोड़ो चाहने वाले है। वह अपनी फिटनेस हॉट फोटो को यहाँ शेयर करती रहती है।

g
 
लोग अक्सर अर्जुन कपूर के साथ मलाइका के रिश्ते को लेकर मीम्स भी बनाते है। पहले पहल तो दोनों ने अपने रिश्ते को खूब छुपाया था लेकिन 2020 में दोनों ने इस रिश्ते को पब्लिक कर दिया। इस समय दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते है। मलाइका अपनी हॉट अदाओं के लिए जानी ही जाती है साथ ही साथ वह अपनी फिटनेस के लिए भी काफी मशहूर है।

From around the web