आंध्र का सनसनीखेज मामला, बलि के दौरान काटा बकरा पकड़े युवक की गर्दन

crime

विशाखापत्तनम: आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शराबी ने बलि के दौरान बकरे की जगह उसे पकड़ने वाले शख्स की गर्दन काट दी. पीड़िता की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने हत्या के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना चित्तूर के वलसापल्ले की है। संक्रांति के अवसर पर यहां के यलमा मंदिर में यज्ञ किया गया। आरोपी चलापति बकरियों की बलि दे रहा था। 35 वर्षीय सुरेश बलि के दौरान बकरी को थामे हुए था। तभी अचानक नशे में धुत चलपति ने बकरे की जगह सुरेश की गर्दन काट दी। पुलिस ने पुष्टि की है कि चलपति नशे में था। बकरे की जगह उसने सुरेश के गले में हथियार डाल दिया।


 
घायल अवस्था में सुरेश को मदनपल्ली के स्थानीय सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से चलपति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक सुरेश शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि चलपति की सुरेश से कोई पुरानी दुश्मनी तो नहीं थी।

From around the web