ब्रेकिंग न्यूज़ Live : बिहार में आज से 31 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन, यहां जानिए क्या क्या खुलेगा 

ब्रेकिंग न्यूज़ Live : बिहार में आज से 31 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन, यहां जानिए क्या क्या खुलेगा

देशभर में कोरोना वायरस काफी तेजी से फेल रहा है इसके संक्रमण को रोकने के लिए बिहार सरकार ने गुरुवार से 15 दिनों का लॉकडाउन लगया है राज्य सरकार ने 2 दिन पहले ही लॉकडाउन का ऐलान कर दिया था |

बिहार में आज यानी 16 जुलाई से 31 जुलाई तक लॉकडाउन रहेगा राज्य में इसे सख्ती के साथ लागु करने की पूरी तैयारी कर ली है सरकार ने इसको लेकर गाइडलाइन भी जारी की है लॉकडाउन के दौरान पुरे प्रदेश में सड़को पर बेवजह घूमने वालो पर प्रशासन सख्त नजर रहेगी और ऐसा करने वाले लोगो पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी |

लॉकडाउन के दौरान ये चीजी रहेगी खुली 


लॉकडाउन के दौरान होम डिलीवरी करने वाली संबंधित संस्थान के द्वारा निर्गत पहहचान पत्र के आधार पर आने जाने की अनुमति होगी |
लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस, राजस्व कार्यालय, अग्निशमन, परिवहन सहित सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे |
लॉकडाउन के दौरान ऑटो और टेक्सी चलेंगे और आवश्यक और आपात अनुमति प्राप्त सेवाओं से संबंधित व्यक्तियों  को निजी वाहन से सफर करने की अनुमति होगी |
लॉकडाउन के दौरान रेल और विमान सेवाएं भी शुरू रहेगी सभी यात्री अपने टिकट को पास के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते है |
लॉकडाउन के दौरान फल - सब्जी और मिट मछली की दुकाने भी सुबह 6 बजे से 10 बजे तक और शाम 4 बजे से 7 बजे तक खुली रहेगी |

From around the web