Prithvi Shaw के घर की कीमत जान आप रह जाएंगे हैरान, आलिशान विला से कम नहीं पृथ्वी शॉ का नया घर ! 

Aa
भारतीय क्रिकेटर और IPL 2022 के साथ ही पृथ्वी शॉ ने मुंबई के बांद्रा इलाके में अपना घर खरीद लिया है जिसकी कीमत 10.5 करोड़ रुपये है पृथ्वी शॉ का घर बांद्रा की एक पॉश सोसाइटी में 8वें फ्लोर पर है। उनके घर का कॉरपेरेट एरिया 2209 वर्ग फीट है। उनके घर में 1,654 वर्ग फुट की टैरेस (छत) भी है। पृथ्वी शॉ को अपने नए घर के साथ तीन कारें खड़ी करने की जगह भी मिली है।
Aa
22 साल के क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने पिरामिड डेवलपर्स और अल्ट्रा लाइफस्पेस से घर खरीदा है। पिरामिड डेवलपर्स और अल्ट्रा लाइफस्पेस इस प्रोजेक्ट के डेवलपर्स भी हैं। पृथ्वी शॉ ने इस घर के लिए 31 मार्च 2022 को 52.50 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी अदा की थी। पिछले महीने यानी 28 अप्रैल 2022 को यह घर पृथ्वी शॉ के नाम हो गया।
Aaa
पृथ्वी शॉ ने फरवरी 2018 में अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप विजेता भारतीय टीम के कप्तान थे। उसी साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में, उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने 1.2 करोड़ रुपए में खरीदा था। वर्तमान में, वह आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स और घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हैं।

From around the web