Vastu Tips: घर में रखे मिट्टी का ये बर्तन मां लक्ष्मी होती है प्रसन्न, नही होती धन-दौलत की कमी !
 

aa

हमारी भारतीय संस्कृति में मिट्टी से बर्तन को शुभ बताया गया है और इनके कई तरह के लाभ भी बताए गए हैं। कहा जाता है कि जो लोग खाने पीने के लिए मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं यह लोग लंबे समय तक निरोगी रहते हैं और लंबे समय तक जीते हैं। इतना ही नहीं वास्तव शास्त्रों में बताया गया है कि घर में मिट्टी के बर्तन होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है और घर में मां लक्ष्मी का आगमन भी होता है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं मिट्टी के बर्तन को घर में रखने के 3 वास्तु टिप्स के बारे में -

ss
* घर में तुलसी के पौधे के पास जरूर जलाएं दीपक :

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए आपको मिट्टी से बना दीपक घर में लगे तुलसी के पौधे की पूजा करके उसकी जड़ के पास जरूर जलाना चाहिए ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर में बुरी शक्तियों का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है इस उपाय को करने से हमारे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है जिससे हमारे घर में सुख समृद्धि आने लगती है।


* घर के इस दिशा में रखें मिट्टी के बर्तन :

वास्तुशास्त्र के नियमों के अनुसार घर में मिट्टी के बर्तन यानी घड़ा, पक्षियों का पानी वाला बर्तन, कलश या कुल्हड़ खरीद सकते हैं। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर की छत पर मिट्टी से बने बर्तन को पानी से भर कर रख देना चाहिए ताकि पक्षी उसमें पानी पी सके और अपनी प्यास बुझा सके वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया जाता है कि जिन घरों में ऐसे बर्तन रखे जाते हैं वहां पर हमेशा देवी देवताओं का वास रहता है और वास्तु शास्त्र के अनुसार इस प्रकार के बर्तन को हमेशा उत्तर पूर्व दिशा में रखना शुभ बताया गया है। 

ss
* मिट्टी के बर्तन घर में लाते हैं सुख समृद्धि :

वास्तु शास्त्र के अनुसार मिट्टी को मंगल ग्रह का प्रतीक बताया गया है इसलिए घर में मिट्टी से बना घड़ा जरूर रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि मिट्टी के घड़े का पानी पीने से व्यक्ति को बल और साहस तथा संयम और संतुष्टि का अहसास होता है। इस तरह का पानी पीने से व्यक्ति का मन शांत रहता है और शरीर निरोगी रहता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि जिन घरों में पीने के पानी के लिए इस तरह के घड़े रखे जाते हैं वहां पर हमेशा सुख समृद्धि बरसती है।

From around the web