Travel Tips: सेलिब्रिटीज की साल 2022 में पहली पसंद बने ये पर्यटन स्थल, जाने का जरूर बनाएं प्लान !
 

ss

हमारे देश में ऐसे कई पर्यटन स्थल है जो काफी मशहूर है और लोग अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर इन जगहों पर घूमने जाना पसंद करते हैं। नया साल आने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए अधिकतर लोग कई मशहूर जगह पर जान पसंद करते है। अगर आप भी इस बार अगर पार्टी सेलिब्रेट करने के लिए कोई मशहूर जगह की तलाश कर रहे हैं तो आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते है उन पर्यटन स्थलों के बारे में जो साल 2022 में सेलिब्रिटी की पहली पसंद बने। आइए जानते है इन जगहों के बारे में -


* बीकानेर :

ss

राजस्थान में स्थित बीकानेर भी साल 2022 में सेलिब्रिटीज को खूब पसंद आया। और साल 2022 में बहुत से टीवी सेलिब्रिटी बीकानेर में घूमते हुए नजर आए। बीकानेर में घूमने के लिए कई जगह मौजूद है इसमें गजनेर पैलेस और जूनागढ़ का किला जैसी कई प्रसिद्ध जगह शामिल है


* रणथम्भौर :

राजस्थानी घूमने के लिए रणथंबोर भी एक बहुत ही खूबसूरत और बेहतरीन जगह है साल 2022 में भविष्य सेलिब्रिटी को रणथंबोर के जंगल में सफारी का मजा लेते देखा गया। रणथंबोर में घूमने के लिए यहां का रणथंबोर राष्ट्रीय उद्यान और जोगी महल तथा सुरवाल झील जैसी कई जगह मौजूद है। जहां पर आप घूमने का मजा ले सकते हैं


* मनाली :

ss

साल 2022 में सेलिब्रिटीज की पहली पसंद की लिस्ट में मनाली को भी शामिल किया गया है। हिमाचल प्रदेश में स्थित मनाली भी एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। साल 2022 में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्रीज के बहुत से लोग यहां पर घूमने के लिए आए। खासकर सर्दियों के मौसम में इस जगह की खूबसूरती और भी ज्यादा देखने लायक होती है।

From around the web