Travel Tips: सबसे ज्यादा सर्च किए गए इस साल यह टूरिस्ट स्पॉट्स, जरूर बनाए जाने का प्लान !
 

ss

इस बात को हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल है और गूगल की तरफ से हर साल के अंत में बताया जाता है कि पूरी साल में सबसे ज्यादा क्या-क्या सर्च किया गया। इन चीजों की लिस्ट गूगल जारी करता है इस लिस्ट में स्पोर्ट्स के इवेंट्स, न्यूज स्टोरीज, रेसिपीज और अट्रैक्टिव टूरिस्ट स्पॉट्स के नाम भी शामिल होते है। घूमने के शौकीन लोग इस साल भी कुछ अट्रैक्टिव टूरिस्ट जगह को सबसे ज्यादा सर्च किया है। इन सर्च कि गई टूरिस्ट जगहों में लंदन के स्काई गार्डन से लेकर पुर्तगाल का कापोंटा दा पिएडेड का नाम भी शामिल है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं इन सर्च किए गए टूरिस्ट स्पॉट्स के बारे में विस्तार से -


* पुर्तगाल का पोंटा दा पिएडेड :

पोंटा दा पिएडेड ये पुर्तगाल की एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जहां पर ब्राउन माउंटेन और अटलांटिक के नीले पानी का नजारा देखने को मिलता है। पुर्तगाल की इस चर्चित टूरिस्ट जगह पर यात्रियों का आना जाना लगा रहता है। अगर आप पुर्तगाल की ट्रिप का प्लान बना रहे हैं तो इस जगह पर भी जरूर जाएं।


* लंदन का स्काई गार्डन :

ss

स्काई गार्डन लंदन की एक चर्चित टूरिस्ट लोकेशन है जिसकी ऊंचाई लंदन की खूबसूरती को निहारने के लिए बहुत है और यहां से लंदन की खूबसूरती को देखने का मजा ही अलग होता है। इसके 43वें फ्लोर पर गैलरी मौजूद है जिसका नजारा बहुत शानदार होता है। लंदन की यह जगह रोमांटिक इवनिंग के लिए जानी जाती है।


* स्पेन का सेटस डी सेविला :

स्पेन में मशरूम की आकृति में बनी है इस बिल्डिंग को सबसे चर्चित टूरिस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है यह बिल्डिंग करीब 30 मीटर यानी 100 फीट के एरिया में फैली हुई है कहा जाता है कि इसे जर्मन वास्तुकार दुर्गन मेयर ने डिजाइन किया था। और इस बिल्डिंग का काम साल 2011 में पूरा हुआ था।


* इंडोनेशिया में तनाह लोत :

ss

इंडोनेशिया का बाली इस देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में घूमने के लिए सबसे बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। इस जगह पर एक प्रसिद्ध मंदिर है जिसका नाम तनाह लोत है। इस जगह को भी घूमने के लिए आज से गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है यह जगह अपनी खूबसूरती और यहां की क्रिएटिविटी के लिए लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं और यहां पर मौजूद यह मंदिर फोटोग्राफी के लिए भी बेस्ट विकल्प माना जाता है।

From around the web