IPL 2022 के मैदान पर रोहित शर्मा ने लगाया 5 लाख का छक्का, यकीन नहीं तो पढ़ ले ये खबर !

Rohit
आईपीएल 2022 का 51वां मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. इस मैच में मुंबई ने सीजन की दूसरी जीत दर्ज की. प्लेऑफ से पहले ही बाहर हो चुकी मुंबई ने ये मुकाबला 5 रनों से जीता. इस मैच में फैंस को खूब चौके-छक्के देखने को मिले, इनमें से एक छक्का ऐसा भी था जिसके लिए 5 लाख रुपए का इनाम भी दिया गया. ये छक्का मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने जड़ा, 
Rohit
2 छक्कों में से एक छक्का काफी खास था, क्योंकि रोहित के इस छक्के की कीमत 5 लाख रुपए थी. दरअसल, टाटा ग्रुप आईपीएल सीजन 15 का आधिकारिक स्पॉन्सर है. टाटा ग्रुप ने सीजन की शुरुआत से पहले एक बड़ी घोषणा की थी. टाटा ग्रुप (TATA Group) ने कहा था कि यदि आईपीएल के इस सीजन में किसी बल्लेबाज का शॉट टाटा पंच बोर्ड पर लगता है, तो काजीरंगा नेशनल पार्क को 5 लाख रुपए डोनेट किए जाएंगे.

रोहित ने अल्जारी जोसेफ की गेंद पर एक छक्का छड़ा जो सीधा टाटा पंच बोर्ड पर जा लगा. इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

From around the web