IPL2022: रोहित के बाद इन तीन खिलाड़ियों को बनाया जा सकता है अगले सीजन मुंबई का कप्तान, जानें नाम !

Rohit
साल 2022 का साल मुंबई इंडियंस के लिए कुछ खास नहीं रहा IPL 2022 के सीजन में मुंबई 9 मुकाबलों मे से 8 मुकाबले हारी जो मुंबई के बड़ी हार थी इसका कारण रहा बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए और इस बार रोहित की कप्तानी पर भी सवाल उठे लेकिन मुंबई में ऐसे कई खिलाड़ी है जो आने वाले वक्त में मुंबई की कमान संभाल सकते है
Rohit
जसप्रीत बुमराह
इस लिस्ट में देखा जाए तो सबसे पहला नाम बुमराह का ही आता है। बुमराह के पास अनुभव भी है और लगातार मुंबई के साथ लंबे समय से बने हैं। बुमराह की गेंदबाजी हमेशा कमाल की रहती है। इस सीजन भी अभी तक उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की है। हालांकी दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिल पाया। टीम इंडिया के इस समय उप कप्तान भी बुमराह हैं और वो कप्तानी भी कर सकते हैं।
कीरोन पोलार्ड
पोलार्ड भी लंबे समय से मुंबई के साथ बने हुए है। पोलार्ड ने इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया लेकिन वो IPL खेलते रहेंगे। पोलार्ड को कप्तानी का भी अनुभव है। वेस्टइंडीज टीम की वो कप्तानी कर चुक हैं अगर पोलार्ड को मौका मिलेगा तो फिर वो मुंबई की अगुवाई कर सकते हैं।
सूर्यकुमार यादव
मुंबई के स्टार बल्लेबाज इस समय सूर्यकुमार यादव ही है। हर सीजन वो अच्छा परफॉर्म करते हैं। इस सीजन में भी अभी तक सूर्यकुमार यादव ने अच्छी बल्लेबाजी की है। मुंबई ने इस साल उन्हें रिटेन भी किया था। इस लिहाज से देखा जाए तो वो कप्तान भी आगे जाकर बन सकते हैं।

From around the web