Holi News: क्यों लोग पहनते हैं होली के त्यौहार  पर सफेद कपड़े, जानिए इसके पीछे की खास वजह!

होली के त्यौहार  पर पुरुष, महिलाएं  और बच्चे  सफेद रंग के कपड़े पहने नजर आते हैं।  रंग-बिरंगे रंगों में मस्त और झूम कर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटते हैं।
J

होली रंगों का और एक दूसरे के साथ खुशियां बांटने का त्यौहार है परन्तु कोरोना के चलते पिछले  साल यह त्यौहार बेरंग हो गया था। होली के दिन लोग एक दूसरे पर रंग-गुलाल लगाकर खुशियां बांटते हैं। चारो ओर रंग ही रंग नजर आता है, लेकिन इस रंग के त्यौहार में लोग अक्सर सफेद रंग के कपड़े पहने ही क्यों नजर आते हैं?  आइए देखते हैं कि होली के दिन महिलाओं से लेकर पुरुष तक सफेद कपड़े पहने नजर आते हैं। इस त्यौहार के आने से पहले बाजार में महिलाओं के लिए सफेद कुर्ती और कलरफुल दुपट्टा  और पुरुषों के लिए सफेद रंग के कुर्ते की खरीददारी का क्रेज बढ़ जाता है। सफेद रंग  सादगी  और समानता  को भी दर्शाता है ।

Jजैसे कि  हमें पता पता है कि सफेद रंग शांति का प्रतीक है  और होली के दिन लोग गिले-शिकवे भुलाकर दुश्मन को भी गले लगाते हैं।

Jहोली का त्यौहार भाईचारे,एकता और मानवता का संदेश देता है। इसी बात को दर्शाने के लिए लोग होली के दिन सफेद कपड़े पहनते हैं।  होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होता है इस दिन होलिका दहन भी किया जाता है। सफेद रंग को सत्य का प्रतीक माना जाता हैयह रंग क्लासी और कूल  लुक भी देता है। 

From around the web