WhatsApp: WhatsApp के कमाल के फीचर्स, आपने कितने इस्तेमाल किए?

xx

व्हाट्सएप फीचर्स के साथ बड़ा अपडेट: व्हाट्सएप ने इस साल कई शानदार फीचर्स लॉन्च किए हैं। हो सकता है कि आप इनमें से कुछ सुविधाओं से चूक गए हों। इस आर्टिकल में हम आपको कंपनी के 10 बेहतरीन और खास काम के फीचर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिनका इस्तेमाल आपके लिए उपयोगी साबित होगा। जानिए अद्भुत फीचर्स के बारे में....

x

दुनियाभर में 3 अरब से ज्यादा लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। कंपनी यूजर एक्सपीरियंस और प्लेटफॉर्म की सुरक्षा के लिए समय-समय पर नए फीचर्स लॉन्च करती रहती है। कंपनी ने 2023 में अब तक कई शानदार फीचर्स लॉन्च किए हैं। अगर आपने इनमें से किसी भी फीचर का इस्तेमाल नहीं किया है तो आप इन्हें एक बार आज़मा सकते हैं।

वॉयस नोट्स और पिन चैट: आप वॉयस नोट्स को व्हाट्सएप पर स्टेटस के रूप में और महत्वपूर्ण चैट को ऐप के शीर्ष पर पिन कर सकते हैं। आप स्टेटस में 30 सेकंड का वॉयस नोट सेट कर सकते हैं।

एडिट मैसेज और कंपेनियन मोड: व्हाट्सएप ने कुछ समय पहले यूजर्स को मैसेज एडिट करने की सुविधा दी है। इसके तहत आप गलत तरीके से भेजे गए मैसेज को अगले 15 मिनट तक एडिट कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने व्हाट्सएप अकाउंट को कई डिवाइस पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको लिंक डिवाइस का विकल्प मिलेगा।

चैट लॉक और एचडी फोटो: व्हाट्सएप में आप चैट लॉक के जरिए अपनी सोशल चैट को लॉक कर सकते हैं। इसके अलावा अब आप एक-दूसरे को एचडी क्वालिटी के फोटो और वीडियो भी भेज सकते हैं।

साइलेंस अननोन कॉल: अगर आपको WhatsApp पर अनजान नंबरों से बहुत ज्यादा कॉल आ रही हैं तो आप कंपनी के नए फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मदद से आप अनजान नंबरों से आने वाली कॉल को साइलेंट कर पाएंगे और परेशान भी नहीं होंगे।

xx

चैनल और स्क्रीन शेयर: व्हाट्सएप ने हाल ही में चैनल फीचर को भारत में लाइव किया है। यह आपको अपने पसंदीदा सेलेब्स, क्रिएटर्स और संगठनों से जुड़ने की सुविधा देता है। इसके अलावा कंपनी ने वीडियो कॉल के दौरान यूजर्स को स्क्रीन शेयरिंग की सुविधा भी दी है। इसकी मदद से आप वीडियो कॉल में दोस्तों के साथ अहम जानकारी साझा कर सकते हैं।

नया लेआउट: कंपनी जल्द ही व्हाट्सएप का लेआउट बदलने जा रही है। आने वाले समय में आपको चैट, स्टेटस, कम्युनिटी आदि का विकल्प ऊपर की बजाय नीचे मिलेगा।

From around the web