Vastu Tips: पर्स में पैसों के साथ कभी न रखें ये चीजें, अमीर भी हो जाता है गरीब..

xx

वास्तु टिप्स: अनजाने में हम कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे देवी लक्ष्मी अप्रसन्न हो जाती हैं, इन्हीं गलतियों में से एक है पैसे गिनते समय। आइए जानते हैं पैसे गिनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

cc

धन का अपमान करने का अर्थ है देवी लक्ष्मी का अपमान करना। अक्सर लोग नोटों को गिनते समय उन पर थूक देते हैं, यह शास्त्रों के अनुसार अनुचित है। कहा जाता है कि यह बुरी आदत व्यक्ति की गरीबी का कारण बनती है। इसे धन की देवी लक्ष्मी का अपमान माना जाता है। नोट गिनने के लिए पानी या पाउडर का प्रयोग करें।

पैसों को हमेशा साफ-सुथरी जगह पर रखें, जो लोग पैसों को साफ-सुथरा रखते हैं उन पर देवी लक्ष्मी अपनी कृपा बरसाती हैं। इसलिए कभी भी अपने पर्स में या पैसों की जगह खाने की चीजें न रखें।

जो लोग दूसरों को दुख पहुंचाकर पैसा कमाते हैं उनका पैसा ज्यादा समय तक नहीं टिकता है। पापों की कमाई रेत की तरह उड़ जाती है। अमीर भी गरीब हो जाते हैं.

अक्सर लोग शादी और जन्मदिन जैसे उत्सव के मौकों पर बड़ी मात्रा में नोट उड़ाते हैं। ये पैसा लोगों के चरणों में जाता है. इसे देवी लक्ष्मी का अपमान माना जाता है। अगर रास्ते में सिक्का मिल जाए तो उसे भी प्रणाम करने के बाद ले लिया जाता है, लेकिन इस तरह से फेंके गए पैसों से देवी लक्ष्मी अप्रसन्न हो सकती हैं।

cc

पैसों को कभी भी इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए इससे देवी लक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं, इससे घर में दरिद्रता आती है। जिस प्रकार कोई अपना धन सुरक्षित रखता है, उसी प्रकार उसे दूसरों को भी उसी सम्मान के साथ सौंपना चाहिए।

जो लोग बेवजह खर्च करते हैं और बचत पर जोर नहीं देते, ऐसे घर में हमेशा आर्थिक तंगी बनी रहती है। पैसा कमाने के साथ-साथ पैसा बचाना भी जरूरी है, तभी घर में लक्ष्मी का वास होगा।

From around the web