Uttarakhand Offbeat Destinations: नैनीताल और मसूरी को भूल जाइए, उत्तराखंड के इस ऑफबीट हिल स्टेशन पर आइए..

cxcx

लोगों को उत्तराखंड की शांत पहाड़ियां और हरी-भरी घाटियां बहुत पसंद हैं। यहां कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं। जिसमें नैनीताल, मसूरी और देहरादून आदि का नाम शामिल है। लेकिन कई ऑफबीट जगहें भी हैं। आप अपने परिवार के साथ उत्तराखंड की इन जगहों की सैर कर सकते हैं।

cx

मुनस्यारी – मुनस्यारी बहुत ही शांत जगह है। हरी-भरी वादियों, पहाड़ों और झरनों की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। यहां से आप पहाड़ों के लुभावने नजारों का लुत्फ उठा सकेंगे। अगर आप दिल्ली में हैं तो भी वीकेंड पर यहां घूमने आ सकते हैं। आप यहां बस या कार से जा सकते हैं।

कनाताल - यह बहुत ही खूबसूरत और छोटा सा हिल स्टेशन है। जहां से आप मनोरम दृश्यों का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां के सेब के बाग, शांत वातावरण और खूबसूरत नजारे आपको बहुत पसंद आएंगे।

लोहाघाट - लोहाघाट कई प्राचीन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। लोहाघाट घने जंगलों से घिरा हुआ है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह एक अच्छी जगह है। उत्तराखंड की इस जगह पर घूमने के लिए आपको एक बार जरूर जाना चाहिए।

cx

गंगोलीहाट - गंगोलीहाट उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित है। यहां आप चामुंडा मंदिर, कालिका मंदिर और अंबिका देवल जैसी जगहों के दर्शन कर सकते हैं। लुभावने नजारों के अलावा यहां कई गुफाएं भी हैं। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम/सैटेंडर_सिंह_रावत/)

From around the web