Tv Update: रोशनी चोपड़ा अब कर रही हैं ये काम

bollywood

टीवी सीरियल 'कसम से' में 'पिया' का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली रोशनी चोपड़ा का आज जन्मदिन है। धारावाहिक में रोशनी के साथ लोकप्रिय अभिनेता राम कपूर और बॉलीवुड अभिनेत्री प्राची देसाई भी थीं। रोशनी का जन्म 2 नवंबर 1980 को नई दिल्ली में हुआ था। वह एक बॉलीवुड अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक टेलीविजन एंकर भी हैं और मॉडलिंग का काम भी करती हैं।

वही रोशनी चोपड़ा ने दुबई से पढ़ाई की है। रोशनी के करियर की बात करें तो उन्होंने 2004 में लेट्स एन्जॉय से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। रोशनी चोपड़ा कई टेलीविजन शो और फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा रोशनी चोपड़ा को कई रियलिटी शोज को होस्ट करते हुए भी देखा जा चुका है। रोशनी चोपड़ा ने विक्रम भट्ट की 'फिर' में अभिनय किया, जो 12 अगस्त 2011 को रिलीज़ हुई थी।


 
वही रोशनी चोपड़ा सोनी टीवी पर 2009-2010 के शो 'कॉमेडी सर्कस तीन का तड़का' को होस्ट कर चुकी हैं। उन्होंने कलर्स इन कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में भी काम किया है। रोशनी चोपड़ा ने 2006 में फिल्म निर्माता सिद्धार्थ आनंद कुमार से शादी की। इस शादी से रोशनी के दो प्यारे बेटे हैं। रोशनी आए दिन सोशल मीडिया पर अपने परिवार की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। रोशनी चोपड़ा इन दिनों एंटरटेनमेंट की दुनिया से लेकर अपना बिजनेस संभाल रही हैं।

From around the web