Tulsi Ke Upay: घर में हमेशा रहेगी सुख-समृद्धि, कार्तिक माह में 30 दिन करें तुलसी से जुड़ा ये उपाय..

ccc

तुलसी के उपाय: कार्तिक माह में तुलसी की पूजा करने का विशेष महत्व है। तुलसी की पूजा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। यूं तो तुलसी की पूजा प्रतिदिन की जाती है लेकिन कार्तिक माह में तुलसी की पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होता है। इस माह में भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं। इसके बाद सभी शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं। इस बीच अगर तुलसी से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो घर में हमेशा सुख-समृद्धि बढ़ती रहेगी।

c

कार्तिक माह में तुलसी के उपाय

- कार्तिक माह में तुलसी के पास दीपक जलाने का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इस माह में तुलसी के पास दीपक जलाने से घर में धन-संपत्ति बढ़ती है।

cc

-कारक मास में घर में तुलसी का पौधा लगाना भी शुभ माना जाता है। कार्तिक माह में किसी भी गुरुवार को तुलसी का पौधा घर में स्थापित किया जा सकता है।

- कार्तिक माह में तुलसी की पूजा करना भी शुभ माना जाता है, इस माह में तुलसी विवाह भी किया जाता है और इसे करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

From around the web