Travel Tips: नवरात्रि पर करें इन पौराणिक मंदिरों के दर्शन, मां अंबा करेंगी आपकी हर मनोकामना पूरी!

xxx

यह मंदिर फिरोजाबाद से लगभग पांच किलोमीटर दूर उसैनी में स्थित है और इसकी स्थापना लगभग बारह साल पहले की गई थी। यहां पर जम्मू कटरा जैसी गुफा बनी हुई है। जिसमें मां वैष्णा पिंडी के रूप में नजर आती हैं। नवरात्रि के दौरान यहां यूपी, एमपी और दिल्ली से लोग दर्शन के लिए आते हैं।

xx

शिकोहाबाद के बड़े बाजार में माँ काली का एक प्राचीन प्रसिद्ध मंदिर है। यहां कलकत्ता की तरह ही देवी काली की पूजा की जाती है। यहां स्थापित मां काली की मूर्ति खुदाई के दौरान मिली थी। माता काली यहां आने वाले सभी भक्तों की गोद भरकर उनकी मनोकामनाएं पूरी करती हैं, नवरात्रि के दौरान यहां भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।

c

माता का यह प्रसिद्ध मंदिर फिरोजाबाद से लगभग 22 किमी दूर बीहड़ के सिकहरा गांव के पास यमुना नदी के तट पर स्थित है। बीहड़ वाली माता के नाम से पुकारी जाने वाली देवी माता की छवि यहां स्वयं प्रकट हुई थी। नवरात्रि के दौरान यहां यूपी, एमपी और अन्य राज्यों से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। मान्यता है कि यहां आने वाले भक्तों की नौकरी की मनोकामना अवश्य पूरी होती है।

cc

शिकोहाबाद में मैनपुरी चार रास्ता के पास गंगा घाट पर मां काली का एक प्राचीन और चमत्कारी मंदिर है। इस मंदिर की स्थापना एक सिद्ध संत महात्मा ने की थी। इस मंदिर में कई चमत्कार भी देखने को मिलते हैं।नवरात्र के दौरान भक्त यहां अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए प्रार्थना करते हैं। मंदिर में सुबह-शाम आरती भी की जाती है।

xx

यहां का मंदिर करीब दस साल पुराना है और यहां फिरोजाबाद, इटावा और महाराष्ट्र से लोग दर्शन के लिए आते हैं। माता चिंतपूर्णी यहां आने वाले सभी भक्तों की चिंताएं दूर कर देती हैं। इस मंदिर में दर्शन करने वाले दंपत्ति को संतान की प्राप्ति होती है। ऐसी मान्यता प्रचलित है. नवरात्रि के दौरान यहां भंडारे जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। 

From around the web