Travel Tips तवी है जम्मू की जान, वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले पर्यटक एक बार जरूर जाये तवी !

Travel Tips तवी है जम्मू की जान, वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले पर्यटक एक बार जरूर जाये तवी !

जम्मू-कश्मीर में घूमने का सपना हर किसी का होता है।  खूबसूरती हर किसी की आंखों में समा जाती है। वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने जाने वाले सभी लोग जम्मू जरूर जाते हैं। यदि आप अभी जम्मू जाएं तो एक बार जम्मू तवी देख लें, जानते हैं तवी में घूमने लायक कौन-कौन सी जगहें हैं-

c

जम्मू शहर में एक प्रतिष्ठित लैंडमार्क, अमर महल पैलेस का एक समृद्ध इतिहास है। महल अपने आप में बहुत कुछ कहता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की, डोगरा शासक राजा अमर सिंह द्वारा कमीशन किए जाने के बाद इस खूबसूरत महल का निर्माण 19वीं शताब्दी में एक फ्रांसीसी वास्तुकार द्वारा किया गया था। यहां का म्यूजियम देखने में काफी खास है।

f

बाग-ए-बहू तवी नदी के तट पर स्थित है। खूबसूरती हमेशा आंखों में समाने वाली है। स्थानीय लोग और पर्यटक यहां पिकनिक मनाने और सुकून के पल बिताने आते हैं। अपने प्राकृतिक आकर्षण और मछली के आकार के एक्वेरियम के साथ-साथ सार्वजनिक गैलरी के कारण जम्मू के प्रसिद्ध स्थानों में से एक है।

c

आपको जम्मू तवी घूमने के स्थानों की सूची में डोगरा कला म्युसियम को अवश्य शामिल करना चाहिए। यह स्थान कभी डोगरा आर्ट गैलरी के नाम से लोकप्रिय था। यदि आप कला और इतिहास प्रेमी हैं तो यह जगह आपके लिए खास है। यहां आपको घूमने के लिए कई खास चीजें मिलेंगी।

c

मांडा चिड़ियाघर जम्मू तवी की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यह चिड़ियाघर एक आदर्श स्थान है। यदि  आप बच्चों के साथ घूमने गए हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है। चिड़ियाघर में हॉग डियर, साही, तेंदुआ, खलिहान उल्लू, सांभर, अजगर और काला तीतर जैसे जानवर मौजूद हैं।

c

From around the web