Summer Health Tips: क्या आप गर्मियों में ज्यादा खाते हैं 'आइसक्रीम'? सावधान हो जाइए वरना.....

cxcxcx

गर्मियों में ठंडी चीजों की डिमांड काफी बढ़ जाती है फिर चाहे वह कोल्ड ड्रिंक हो या आइसक्रीम। ज्यादातर लोगों का मानना ​​है कि ठंडी चीजें खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है।

cx

आइसक्रीम खाने से भी कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिलती है। शरीर को ठंडक तो लगती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आइसक्रीम आपकी सेहत को कितना नुकसान पहुंचा सकती है?

अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं, जो बहुत ज्यादा आइसक्रीम खाते हैं, तो अब समय आ गया है कि आप सावधान हो जाएं। क्‍योंकि अगर अभी आपने सावधानी नहीं बरती तो आपके शरीर में कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।

आइसक्रीम में अलग-अलग फ्लेवर, दूध, चॉकलेट, चेरी और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिनका अधिक मात्रा में सेवन करने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

ज्यादा आइसक्रीम खाने से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। इतना ही नहीं पेट की चर्बी भी बढ़ सकती है और अगर आपने समय रहते इससे परहेज नहीं किया तो यह भी हो सकता है कि आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं।

अगर आप दिन में 2-3 आइसक्रीम खाते हैं तो इसका सीधा सा मतलब है कि आप 1000 से ज्यादा कैलोरी ले रहे हैं।

cx

रोजाना आइसक्रीम खाने से शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे मोटापा और कई तरह की शारीरिक समस्याएं होने लगती हैं। (PC. Social media)

From around the web