Sneezing in Morning: क्या आप सुबह उठकर रोज छींकते हैं? जानिये क्यों

cxcx

Sneeze In Morning: कुछ लोगों को सुबह उठते ही बार-बार छींक आने लगती है। छींक आने के साथ ही नाक लाल हो जाती है और नाक में खुजली भी होती है। इस समस्या के बार-बार होने से समस्या भी बढ़ जाती है। जुकाम होने पर आमतौर पर छींक आती है, लेकिन बिना जुकाम के सुबह ऐसे छींक आने के पीछे कई कारण होते हैं। हालांकि, ज्यादातर लोग इस समस्या के पीछे के कारण को जानने और उसका समाधान करने के बारे में नहीं सोचते हैं और इस समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि बार-बार छींक आने का कारण क्या है।

cx

सुबह छींक आने के कारण
एलर्जिक राइनाइटिस ऐसी सुबह की छींक का कारण है। जब किसी व्यक्ति को यह समस्या होती है तो इसका लक्षण सुबह के समय छींक आना है।

साइनस की समस्या वाले व्यक्ति को भी अक्सर सुबह छींक आने लगती है। छींक आने के साथ-साथ उनके चेहरे पर नाक में सूजन और गले में खराश भी हो जाती है।

cx

नाक में अधिक खुश्की होने पर सुबह के समय छींक अधिक आती है। कमरे का वातावरण शुष्क होने पर ऐसी समस्या और बढ़ जाती है। जिससे नाक में खुश्की बढ़ जाती है और सुबह छींक आने लगती है। (PC. Social media)

From around the web