Red Aloe Vera: क्या आप जानते हैं कि एलोवेरा का रंग भी लाल होता है, सेहत के लिए इसके हैं ये फायदे

cxcxcx

Red Aloe Vera Benefits: एलोवेरा आपको ज्यादातर सभी के घर में आसानी से मिल जाएगा. हरा एलोवेरा तो आपने देखा ही होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लाल एलोवेरा भी होता है। जी हां, लाल एलोवेरा का पौधा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कुछ मामलों में यह हरे एलोवेरा से भी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। जानिए लाल एलोवेरा के क्या फायदे हैं।

cxcx

लाल एलोवेरा में कई तरह के विटामिन और मिनरल्स होते हैं। यह हरे एलोवेरा से भी ज्यादा ताकतवर है। इसमें कई अमीनो एसिड और पॉलीसेकेराइड होते हैं। यह बालों, त्वचा और आंखों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

(Benefits of Red Aloe Vera Juice) 1- इम्यूनिटी बढ़ाएं- लाल एलोवेरा जूस पीने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है. यह शरीर को बैक्टीरिया और संक्रमण से बचाता है। सर्दी-खांसी की समस्या भी दूर होती है। इस जूस को पीने से श्वसन तंत्र से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है।

2- चेहरे के दाग-धब्बे दूर करता है- लाल एलोवेरा भी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है. इसे चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं। वहीं जूस पीने से शरीर से सारे टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकल जाते हैं। रक्त को शुद्ध करने और त्वचा में चमक लाने में मदद करता है। लाल एलोवेरा त्वचा को चमकदार और खूबसूरत बनाता है।

3- ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है- लाल एलोवेरा का जूस पीने वाले लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या से राहत मिलती है. यह हृदय को स्वस्थ रखता है। लाल एलोवेरा का जूस रोजाना पीने से बीपी कंट्रोल में रहता है। यह हृदय स्वास्थ्य में भी सुधार करता है।

cx

4- पीरियड्स होते हैं रेगुलर- जो महिलाएं अनियमित पीरियड्स से परेशान रहती हैं उन्हें लाल एलोवेरा जूस पीना चाहिए. इससे उन्हें लाभ होगा। इस जूस को पीने से पीरियड्स नियमित होते हैं और दर्द भी कम होता है।

5- बालों को बनाएं चमकदार- लाल एलोवेरा को बालों में लगाने से बाल रेशमी और चमकदार बनते हैं. यह बालों के झड़ने की समस्या को कम करता है। जिन लोगों के बाल बहुत रूखे होते हैं उन्हें अपने बालों में लाल एलोवेरा जेल लगाना चाहिए। इससे बाल बहुत चमकदार हो जाएंगे। (PC. Social media)

From around the web