Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष के दौरान इस भोजन से रहें दूर, 16 दिनों तक रखें इन बातों का विशेष ध्यान...

cc

ऐसा कहा जाता है कि पितृपक्ष एक ऐसा समय होता है जब हम अपने पितरों को प्रसन्न करते हैं। हालांकि इस दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना बहुत जरूरी है। पितृपक्ष में कुछ वस्तुओं का सेवन करना वर्जित माना गया है। सबसे पहले तो इस बात का ध्यान रखें कि श्राद्ध करने वाले व्यक्ति को बाहर का खाना नहीं खाना चाहिए। उस व्यक्ति को 16 दिनों तक सात्विक भोजन करना चाहिए। धार्मिक दृष्टि से बाहर का खाना अशुभ माना जाता है। बता दें कि श्राद्ध 28 सितंबर से शुरू हो रहा है जो 14 अक्टूबर तक चलेगा।

vv

सावधान रहें वरना पितृ नाराज हो जाएंगे
इस बारे में जानकारी देते हुए गया वैदिक मंत्रालय पाठशाला के पंडित राजा आचार्य कहते हैं कि श्राद्ध के इन 16 दिनों के दौरान लोग अपने मृत पूर्वजों के लिए पूजा का आयोजन करते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। इसके साथ ही पंडितों और ब्राह्मणों को भोजन और वस्त्र आदि का दान किया जाता है। श्राद्ध के दौरान मांस, चिकन आदि का सेवन नहीं किया जाता है. यह अवधि पूरी तरह से पितरों को समर्पित है, इस दौरान मांस, मछली, अंडे और शराब का सेवन अशुभ माना जाता है। इन वस्तुओं का सेवन नहीं किया जाता है ताकि पूर्वजों को मृत्यु के चक्र से मुक्त करने के अनुष्ठान में बाधा न पड़े। ऐसा माना जाता है कि अगर इस दौरान इन रीति-रिवाजों का ठीक से पालन नहीं किया गया तो पितर नाराज हो सकते हैं। जिसके बाद कई बार पितृ दोष की स्थिति का सामना करना पड़ता है।

cc

प्याज और लहसुन वर्जित
कुछ हिंदू धार्मिक ग्रंथों में इन दिनों में प्याज और लहसुन खाने की भी मनाही है। प्याज और लहसुन तामसिक प्रकृति के होते हैं। जिसे खाने से व्यक्ति की इंद्रियां प्रभावित होती हैं। इसीलिए श्राद्ध के दौरान बिना प्याज और लहसुन का भोजन बनाने की सलाह दी जाती है। पितृ पूजा के दौरान, पितरों और ब्राह्मणों को भोजन देने से पहले भगवान विष्णु को भोजन अर्पित किया जाता है। इसके बाद ही इसे ब्राह्मणों को दिया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान को अंडा, मांस और शराब जैसी चीजें नहीं चढ़ाई जाती हैं, जो ऐसा करता है वह पाप का भागीदार होता है। पितृपक्ष के दौरान मुख्य रूप से दाल, चावल, हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इस दौरान बैंगन, टमाटर, कोहड़ा खाना वर्जित माना जाता है।

From around the web