Navratri Special: मातारानी को लगाएं पाइनेपल हलवे का भोग, बेहद आसान है रेसिपी

p

नवरात्री का त्यौहार शुरू होने वाला है। ऐसे में आज हम आपके लिए पाइनेपल हलवे की रेसिपी लेकर आए हैं। इसका भोग आप देवी माँ को लगा सकते हैं। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...


आवश्यक सामग्री

पाइनएप्पल - 500 ग्राम
घी - 3 चम्मच
चीनी - 60 ग्राम
पीला फूड कलर -4-5 बूंदें।
केसर - 2 चम्मच
पिस्ता - 9-10
पनीर - 300 ग्राम

'
बनाने की विधि

- सबसे पहले आप पाइनएप्पल और पनीर क्रश करके रख लें।
- इसके बाद एक पैन में घी डालकर गर्म करें। घी में आप क्रश किया हुआ पाइनएप्पल और चीज डालकर डालकर उबाल लें।
- जैसे ही दोनों चीजें उबलने लगे तो इसके अंदर इसमें थोड़ा सा पीला फूड कलर मिला दें।
- अब इसमें चीनी और केसर मिलाएं। चीनी और केसर डालकर इस मिक्सचर को 5-10 मिनट तक भून लें।
- भूनने के बाद जैसे ही हलवे का रंग बदल जाए तो गैस बंद कर दें।
- आपका पाइनएप्पल हल्वा बनकर तैयार है। 
-इसे आपको पिस्ता के साथ गर्निश करके गर्मा-गर्म सर्व करना है। 


 

From around the web