Navratri 2023: अगर नवरात्रि के दौरान आपके सपने में आएं मां दुर्गा तो चमक जाएगी आपकी किस्मत, ये हैं संकेत..

zz

Navratri 2023: स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने का कुछ न कुछ मतलब होता है। इन सपनों के माध्यम से भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में भी जाना जा सकता है। कुछ सपने अच्छे दिनों के बारे में बताते हैं तो कुछ भविष्य में आने वाली विपत्तियों की सूचना देते हैं। सपने में देवी-देवताओं को देखने का भी एक विशेष अर्थ होता है। अगर नवरात्रि के दौरान सपने में मां दुर्गा दिखें तो इसका एक विशेष अर्थ होता है।

c

  सपने में माँ दुर्गा को देखने का मतलब
सपने में दुर्गा माता को देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। खासतौर पर अगर आपको यह सपना नवरात्रि के दौरान दिखे तो इसका मतलब है कि देवी मां आपसे बेहद प्रसन्न हैं और उनकी कृपा से जल्द ही आपकी किस्मत चमकने वाली है।

स्वप्नशास्त्र के अनुसार, यदि सपने में देवी मां लाल वस्त्र में मुस्कुराती हुई दिखाई दें तो इसका मतलब है कि जल्द ही आपके जीवन में कुछ अच्छे बदलाव होने वाले हैं। यह परिवर्तन जीवन के किसी भी क्षेत्र में हो सकता है।

यदि नवरात्रि के दिनों में देवी दुर्गा शेर पर सवार या दहाड़ते हुए दिखाई दें तो यह सपना भविष्य में कुछ समस्याओं का संकेत देता है। यह सपना इस बात का संकेत देता है कि आप जल्द ही किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। ऐसा सपना आने पर देवी दुर्गा की पूजा करके उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास करना चाहिए।

-नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा का स्वप्न देखना शुभ होता है। यदि आप अविवाहित हैं तो यह सपना बताता है कि जल्द ही आपकी शादी तय हो सकती है। शादीशुदा लोगों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। यह सपना नई नौकरी मिलने का भी संकेत है। माता रानी की कृपा से आपके जीवन में जल्द ही सकारात्मकता आएगी।

xx

  सपने में माँ दुर्गा की मूर्ति देखना बहुत शुभ माना जाता है। यह सपना इस बात का संकेत देता है कि जल्द ही आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर होने वाली हैं। यह सपना इस बात का संकेत देता है कि आपको मानसिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

सपने में मां दुर्गा का मंदिर देखना और वहां पूजा करना भी बहुत शुभ माना जाता है। यह सपना इस बात का संकेत देता है कि आपकी कुछ इच्छाएं जल्द ही पूरी हो सकती हैं।

From around the web