Menopause: 40 की उम्र में महिलाएं अपनाएं ये डाइट चार्ट तो रजोनिवृत्ति के दौरान होने वाली समस्याओं से मिलता है छुटकारा..

sss

रजोनिवृत्ति: 40 से 45 वर्ष की उम्र के बाद महिलाओं में मासिक धर्म बंद हो जाता है जिसे रजोनिवृत्ति कहा जाता है। इस दौर से हर महिला को गुजरना पड़ता है, यह एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है लेकिन मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में कई बदलाव देखने को मिलते हैं, कुछ महिलाओं को इस दौरान शारीरिक और मानसिक समस्याओं से भी गुजरना पड़ता है।

xx

मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को वजन बढ़ना, रात में अचानक पसीना आना, तनाव, बाल झड़ना, मांसपेशियों में कमजोरी जैसी समस्याओं से गुजरना पड़ता है। इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए 40 साल के बाद महिलाओं को अपने खान-पान और जीवनशैली में कुछ बदलाव करने चाहिए। आइए आज हम आपको कुछ ऐसी हेल्दी चीजों के बारे में बताते हैं जिन्हें हर महिला को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। 40 की उम्र के बाद हर महिला को मेनोपॉज के दौरान होने वाली समस्याओं से बचने के लिए अपनी जीवनशैली और खान-पान में ये बदलाव करने चाहिए।

फल और सब्जियां
फल और सब्जियाँ शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक हैं, खासकर रजोनिवृत्ति से गुजर रही महिलाओं के लिए। आहार में फलों और सब्जियों को शामिल करने से विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट सहित पोषक तत्वों की आवश्यकता पूरी होती है।

साबुत अनाज
साबुत अनाज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और रजोनिवृत्ति के दौरान महिलाओं को अधिक पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है इसलिए इस दौरान जितना संभव हो सके आहार में साबुत अनाज शामिल करें।

डेयरी उत्पाद
रजोनिवृत्ति के दौरान महिलाओं में एस्ट्रोजन का स्तर कम हो जाता है जिससे हड्डियों से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं, ऐसे में कैल्शियम युक्त डेयरी उत्पाद जैसे दूध, पनीर, दही को आहार में शामिल करना चाहिए।

cc

इसके अलावा मेनोपॉज के समय महिलाओं को अपने आहार में सोयाबीन, अलसी, मूंगफली, चना, अंगूर जैसी चीजों को भी शामिल करना चाहिए, इससे मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।

From around the web