Lunar Eclipse 2023: 28 अक्टूबर को भारत में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण और कब लगेगा सूतक, जानें सबकुछ..

x

चंद्र ग्रहण 2023: चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाएं हैं। ज्योतिष शास्त्र में भी ग्रहणों को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। शास्त्रों में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का समय शुभ कार्यों के लिए अशुभ माना गया है। इसीलिए सूर्य और चंद्र ग्रहण के दौरान पूजा नहीं की जाती है। इस दिन मंदिरों में पूजा नहीं होती है और ग्रहण के दौरान मंदिर के दरवाजे बंद रखे जाते हैं। इसके अलावा भी कई ऐसे कार्य हैं जो ग्रहण के दौरान वर्जित होते हैं। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को लगने जा रहा है. यह चंद्र ग्रहण भारत में देखा जाएगा.

vv

भारत में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण?

शरद पूर्णिमा की रात साल का आखिरी चंद्र ग्रहण बेहद खास है। साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगेगा। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर, शनिवार की देर रात 1:05 से 2:24 तक रहेगा। यानी यह ग्रहण 1 घंटा 18 मिनट तक रहेगा. इस समय ग्रहण पूरे भारत में दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। चंद्र ग्रहण का सूतक भारतीय समयानुसार शाम 4.05 बजे से शुरू हो जाएगा।

c

इन देशों में भी दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
यह ग्रहण भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, एशिया, यूरोप, अफ्रीका, दक्षिण-पूर्व अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, कनाडा, ब्राजील और अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा। खास बात यह है कि यह चंद्र ग्रहण भारत में शुरू से अंत तक देखा जाएगा।

From around the web