Vastu tips जाने, घर के मंदिर में कितनी मूर्तियां रखनी चाहिए?

Vastu tips घर के मंदिर में कितनी मूर्तियां रखनी चाहिए?

आज वास्तु शास्त्र में जानिए घर के मंदिर में भगवान की मूर्तियों के बारे में। भगवान की मूर्ति को कभी भी मंदिर में या घर के किसी अन्य स्थान पर इस प्रकार नहीं रखना चाहिए कि उसका पिछला भाग अर्थात पीठ दिखाई दे। मूर्ति सामने से दिखाई देनी चाहिए।

भगवान की पीठ के दर्शन करना शुभ नहीं माना जाता है। पूजा घर में कभी भी गणेश जी की दो से अधिक मूर्तियां या तस्वीरें नहीं रखनी चाहिए। नहीं तो शुभ नहीं होगा। दो अलग-अलग जगहों पर एक भगवान की घर में दो तस्वीरें हो सकती हैं।

जिसके अलावा मंदिर में भगवान की ऐसी मूर्ति या तस्वीर भी नहीं रखनी चाहिए, जो युद्ध की मुद्रा में हो, जिसमें भगवान का उग्र रूप हो। घर में हमेशा सौम्य, सुंदर और आशीर्वाद मुद्रा में भगवान की मूर्तियां रखें। जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। खंडित मूर्तियों को तत्काल विसर्जित कर देना चाहिए।

वास्तु शास्त्र में घर के मंदिर में भगवान की मूर्तियों के बारे में चर्चा की गई थी। आप इन वास्तु टिप्स को अपनाकर अपने घर के मंदिर का वास्तु जरूर ठीक कर लेंगे।

From around the web