Janmashtami 2023: कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी पर नियमित रूप से करें इस मंत्र का जाप, पूरी होगी हर मनोकामना..

xx

जन्‍माष्‍टमी 2023: जन्‍माष्‍टमी का त्‍योहार भगवान श्री कृष्‍ण के जन्‍मदिन के रूप में मनाया जाता है. जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के बाल रूप लाडू गोपाल की पूजा की जाती है। इस दिन आप अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भगवान श्री कृष्ण के कुछ सरल और प्रभावशाली मंत्रों का जाप कर सकते हैं। आइए जानते हैं यह मंत्र.

c

हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का विशेष महत्व है। यह त्यौहार मुख्य रूप से भगवान कृष्ण को समर्पित है। जन्माष्टमी का त्योहार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लोग व्रत रखते हैं और भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं। इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी 6 सितंबर 2023, बुधवार को मनाई जाएगी।

कृष्ण जन्माष्टी पर करें इन मंत्रों का जाप
भगवान श्रीकृष्ण के इस मंत्र का जाप करने से धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है। जन्माष्टमी के विशेष अवसर पर इस मंत्र का जाप करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।


श्रीकृष्ण गोबिंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा
यह भगवान श्रीकृष्ण का सबसे सरल और प्रभावशाली मंत्र माना जाता है। इस मंत्र का जाप करने से उन पर भगवान कृष्ण की कृपा बरसती है। इस मंत्र के जाप से भगवान स्वयं अपने भक्तों की रक्षा करते हैं।

हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण, हरे हरे, हरे राम, हरे राम, राम राम, हरे हरे

यदि कोई आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त करना चाहता है और मन को भगवान कृष्ण की भक्ति में डुबाना चाहता है तो उसे इस मंत्र का जाप करना चाहिए। यह भी भगवान कृष्ण के सबसे सरल मंत्रों में से एक है।

  गोवल्लभाय स्वाहा
सात अक्षरों वाले इस सरल मंत्र का जाप जन्माष्टमी के अवसर पर करने से साधक को संपूर्ण सिद्धियों की प्राप्ति होती है।

cc

श्री कृष्ण गायत्री मंत्र
ॐ देविकानंदनाय विदमहे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्ण: प्रचोदयात्”

यह मंत्र मन को शांत करता है, कष्ट दूर करता है। ऐसे में जन्माष्टमी के दिन इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।

From around the web