International Destinations:  विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं? तो इन जगहों को भी लिस्ट में शामिल करें।

cxcxcx

कई लोग गर्मी की छुट्टियों में विदेश भी जाते हैं। ऐसे में यहां कुछ बजट फ्रेंडली जगहों का भी जिक्र किया जा रहा है। इन जगहों पर आप सस्ते में खूब मस्ती कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये जगहें।

cx

वियतनाम - यह एक बहुत ही किफायती जगह है। यहां आप लजीज खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां के खूबसूरत प्राकृतिक नजारे और अनूठी संस्कृति आपको पसंद आएगी। हनोई और हो ची मिन्ह जैसे शहरों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा करें।

मेक्सिको - गर्मियों में घूमने के लिए मेक्सिको एक बेहतरीन जगह है। यहां कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं। यहां आप खूबसूरत बीच और लजीज खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। आप बजट के अनुकूल होटल में रह सकते हैं।

कोस्टा रिका - आप कोस्टा रिका जा सकते हैं। आप यहां सर्फिंग और जिप-लाइनिंग जैसी कई गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। यहां के हरे-भरे नजारे आपको बहुत पसंद आएंगे। वहीं, कुछ समुद्र तटों पर आप आराम भी कर सकते हैं।

cx

पुर्तगाल - पुर्तगाल के मनमोहक शहर और लजीज खाना आपको जरूर पसंद आएगा। आप लिस्बन, पोर्टो, मदीरा, सिंट्रा, अज़ोरेस और इवोरा जैसी जगहों की यात्रा कर सकते हैं। यहां की यात्रा आपको हमेशा याद रहेगी। (फोटो क्रेडिट- टीवी9 भारतवर्ष)

From around the web