Home Remedies: शरीर की इन समस्याओं में राहत देगा पूजा का कपूर, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

s
  • सांस की समस्या में कपूर का इस्तेमाल फायदेमंद रहेगा
  • कपूर का तेल मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द में लाभकारी होगा
  • कपूर को पानी में मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाने से इंफेक्शन नहीं होगा

हिंदू धर्म में कपूर का विशेष महत्व है। कपूर का उपयोग पूजन से लेकर हवन तक किया जाता है। मान्यता है कि घर में कपूर जलाने से सुख-शांति आती है। घर का वातावरण अच्छा रहता है और नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है। इसकी सुगंध कीड़ों और अन्य कीटाणुओं को भी दूर भगाती है। यह बैक्टीरिया और वायरस को घर से दूर रखता है। पूजा में कपूर का इस्तेमाल किया जाए तो इसके कई फायदे होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है और शरीर से कई समस्याओं को आसानी से दूर कर सकता है।

सांस की समस्या से राहत

कपूर में विसंकुलक गुण होते हैं, जो गले से लेकर फेफड़ों तक की सूजन को कम करता है और खांसी पर काम करता है। यह इस समस्या से जुड़ी समस्याओं से भी राहत दिला सकता है।

दर्द कम करता है

कपूर का प्रयोग दर्दनिवारक के रूप में भी किया जाता है। घाव या चोट पर कपूर लगाने से दर्द से राहत मिलती है। इतना ही नहीं यह मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द से भी राहत दिलाता है। कपूर को पानी में मिलाकर दर्द या चोट पर लगाएं।

खुजली से आराम पाए

अगर आपके शरीर के किसी हिस्से में लगातार खुजली हो रही है तो आप कपूर की मदद से राहत पा सकते हैं। इसके लिए आप नारियल के तेल में कपूर मिलाकर उस तेल को शरीर के किसी भी हिस्से पर लगाएं। इससे आपको खुजली की समस्या से राहत मिलेगी।

लो बीपी

लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी कपूर फायदेमंद होता है। कपूर सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर दोनों के लिए फायदेमंद है।

डैंड्रफ दूर करेगा

अगर आपके बालों में डैंड्रफ की समस्या है तो आप कपूर के इस्तेमाल से राहत पा सकते हैं। आप नारियल के तेल में कपूर मिलाकर स्कैल्प में मसाज करें। ऐसा करने से डैंड्रफ की समस्या से जल्द ही राहत मिलेगी।

From around the web