Health Tips: दूध में चीनी की जगह मिलाकर पिएं ये मीठी चीज, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ..

xx

दूध के साथ गुड़ के फायदे : दूध अपने आप में एक संपूर्ण आहार है। इसे पीने से ना सिर्फ हड्डियां मजबूत होती हैं बल्कि शरीर से कमजोरी भी दूर होती है। दूध शरीर को ऊर्जा प्रदान करने और हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। दूध में कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, प्रोटीन और विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। कई लोगों को सादा दूध पीना पसंद नहीं होता. बाजार में मिलने वाले पाउडर को दूध में मिलाकर पिया जाता है। ये पाउडर महंगे होने के साथ-साथ कई बार शरीर को नुकसान भी पहुंचाते हैं।

cc

ऐसे में आप दूध को स्वादिष्ट और गुणकारी बनाने के लिए उसमें गुड़ का एक टुकड़ा मिला सकते हैं. यह दूध न सिर्फ शरीर को ताकत देगा बल्कि स्वाद भी अच्छा देगा. इस दूध को पीने से आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहेगा और तनाव भी कम होगा। गुड़ में सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन होता है। इन दोनों को एक साथ पीने से हीमोग्लोबिन का स्तर भी बढ़ता है।

दूध में चीनी की जगह गुड़ मिलाकर पीने के फायदे

जिन लोगों का पेट साफ नहीं होता है उन्हें इसमें चीनी की जगह गुड़ मिलाकर पीना चाहिए। इससे आपका पाचन स्वस्थ रहता है. यह आंतों की सफाई के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। दूध में गुड़ मिलाकर पीने से दिमाग तेज होता है। इससे सोचने-समझने की क्षमता तेज होती है। यह एनर्जी बूस्टर के रूप में भी काम करता है। यह मीठी चीज आंखों की रोशनी के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। कमजोर नजर वालों के लिए गुड़ बहुत फायदेमंद होता है।

दूध में गुड़ मिलाकर पीने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और थकान भी दूर होती है। दूध में कैल्शियम और गुड़ में आयरन शरीर से थकान और कमजोरी को आसानी से दूर कर देता है। अगर आप भी बाहर से आकर थक गए हैं तो रात को 1 गिलास दूध में गुड़ डालकर पीने से पूरे दिन की थकान दूर हो जाएगी। गुड़ में मौजूद आयरन न सिर्फ खून बढ़ाता है बल्कि एनीमिया की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। दूध में गुड़ मिलाकर पीने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है और शरीर स्वस्थ रहता है। यह दूध शरीर के दर्द को भी आसानी से कम कर देता है।

cc

दूध में गुड़ मिलाकर पीने से हड्डियों के दर्द की समस्या से राहत मिलती है। दूध में मौजूद कैल्शियम हड्डियों के रोगों को आसानी से ठीक कर देता है। गुड़ में मौजूद फास्फोरस हड्डियों की कमजोरी को भी दूर करता है और उन्हें मजबूत बनाता है। दूध में गुड़ मिलाकर पीने से तनाव कम होता है और शरीर को ऊर्जा मिलती है। इस दूध को पीने से खून साफ ​​होता है और शरीर को आराम भी मिलता है। जिन लोगों को सोने में परेशानी होती है. उन्हें रात को सोने से पहले गुनगुने दूध में गुड़ मिलाकर पीना चाहिए।

From around the web