Health Tips: इम्यूनिटी बढ़ाता है अश्वगंधा, जानें सेवन करने का सही तरीका और फायदे..

xx

अश्वगंधा के फायदे: शरीर को स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत हो। अगर इम्यून सिस्टम मजबूत है तो शरीर भी स्वस्थ रहता है। कमजोर प्रतिरक्षा से वायरल संक्रमण सहित बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप नहीं चाहते कि आप बार-बार बीमार पड़ें तो सबसे पहले आपको अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाना होगा।

xx

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए जीवनशैली में सुधार करना जरूरी है। आयुर्वेद में कई जड़ी-बूटियों का उल्लेख है जिनका उपयोग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए किया जा सकता है। ऐसी ही एक जड़ी-बूटी है अश्वगंधा। अश्वगंधा के सेवन से कई फायदे होते हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं कि इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अश्वगंधा का सेवन कैसे करें और यह शरीर को कैसे फायदा पहुंचाता है।

अश्वगंधा के सेवन के फायदे

अश्वगंधा का सेवन करने से तनाव कम करने में मदद मिलती है। अश्वगंधा मानसिक तनाव को कम करता है जिससे मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।

- अश्वगंधा महिलाओं में हार्मोन के स्तर को संतुलित करने और यौन स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करता है।

- अश्वगंधा शारीरिक शक्ति और सहनशक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही शरीर की थकान भी दूर होती है। अश्वगंधा का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है

-अश्वगंधा का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है।

c

अश्वगंधा का सेवन कैसे करें
आमतौर पर प्रतिदिन 300 से 500 मिलीग्राम अश्वगंधा का सेवन किया जा सकता है। अश्वगंधा चूर्ण को पानी में मिलाकर सेवन किया जा सकता है। अश्वगंधा पाउडर और कैप्सूल भी बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं। अश्वगंधा को ठंडे दूध में मिलाकर भी रात में पिया जा सकता है, इससे नींद अच्छी आती है।

From around the web