Health News: सर्दी-खांसी में गलती से नहीं खानी चाहिए ये चीजें, ले जाएंगी मौत के करीब!

lifestyle

इन दिनों सर्दी-जुकाम है और खांसी इस मौसम में ज्यादातर बढ़ जाती है। साथ ही बैक्टीरिया के संक्रमण से भी लोगों को बुखार की समस्या हो जाती है। वैसे तो इस मौसम में खुद-ब-खुद दवा लेने से बुखार तो कम हो जाता है, लेकिन खांसी जल्दी ठीक नहीं होती है। इसे देखते हुए डॉक्टरों का कहना है कि कुछ खाद्य पदार्थ छाती में खांसी और बलगम की समस्या को बढ़ा सकते हैं। अब आज हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

खांसी में न करें ये 8 चीजें खाने की गलती:

ss
 
दूध- एक विशेषज्ञ के अनुसार खांसी होने पर दूध से सख्ती से बचना चाहिए। दरअसल, दूध पीने से छाती में कफ बढ़ता है, जिससे खांसी बढ़ेगी।

चावल- डॉक्टरों के अनुसार चावल ठंडे होते हैं और इसमें बलगम बनाने के गुण होते हैं। इससे सर्दी-खांसी की समस्या बढ़ सकती है।

चीनी- खांसी होने पर चीनी का सेवन भी नहीं करना चाहिए। दरअसल, यह छाती में सूजन की समस्या को ट्रिगर करता है। वहीं, चीनी हमारे इम्यून सिस्टम को कमजोर कर खांसी-जुकाम को बढ़ा सकती है।

ss

कॉफी- खांसी की शिकायत होने पर कैफीन युक्त पेय पदार्थों का सेवन करने से बचें। दरअसल, कैफीन गले की मांसपेशियों के डिहाइड्रेशन का काम करता है, जिससे खांसी की समस्या ज्यादा हो सकती है।

शराब- डॉक्टरों के मुताबिक चीनी की तरह शराब भी छाती में सूजन की समस्या को बढ़ाने का काम करती है। वास्तव में, यह हमारी श्वेत रक्त कोशिकाओं के लिए भी खतरनाक है जो शरीर की घाव भरने की प्रक्रिया को धीमा कर देती हैं।

From around the web