Hartalika Teej 2023: इन 7 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा 18 सितंबर, धन के साथ लव लाइफ में बढ़ेगा रोमांस..

zxx

इस साल की हरतालिका तीज 7 राशि वालों के लिए बेहद शुभ फलदायी रहने वाली है। 18 सितंबर को हरतालिका तीज है जिसे केवड़ा तीज भी कहा जाता है। इस दिन मेष, वृष, तुला, धनु, मकर समेत 7 राशियों के प्रेम जीवन या दांपत्य जीवन में रोमांस बढ़ सकता है, आनंद की अनुभूति होगी। आपको अपने पार्टनर से सहयोग मिलेगा। वह आपको विशेष महसूस कराने की कोशिश करेगा। इस राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। आपको काम में सफलता मिल सकती है। आइये जानते हैं तिरूपति के ज्योतिषी डाॅ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानिए हरतालिका तीज इन 7 राशियों के जीवन में क्या सकारात्मक बदलाव लाने जा रही है।

xx

मेष: हरतालिका तीज के दिन आपकी किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। हरतालिका तीज के दिन आपको कोई पसंदीदा वस्तु मिल सकती है। घर में पार्टी का माहौल रहेगा।

वृषभ राशि: हरतालिका तीज के दिन आपकी राशि के जातकों को परिवार वालों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके माता-पिता के घर से आया कोई संदेश आपका दिन बना सकता है। मन और स्वास्थ्य दोनों अच्छा रहेगा। उस दिन आप नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे.

सिंह: हरतालिका तीज का दिन आपकी लव लाइफ के लिए अच्छा साबित होगा। लव पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आप कोई उपहार दे सकते हैं. आज के दिन आपको कोई बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे और भाग्य आप पर मेहरबान रहेगा। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा।

तुला: आज का दिन आपके दांपत्य जीवन के लिए शुभ रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे, रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत होगा। आप सुखद पलों पर पैसा भी ख़र्च करेंगे और आनंद भी लेंगे। मनोबल मजबूत होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

धनु: अविवाहित लोगों की शादी पक्की हो सकती है। हरतालिका तीज आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत कर सकती है। दांपत्य जीवन और प्रेम जीवन में प्रेम का सुखद अनुभव होगा। व्यापार में उन्नति और लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वादिष्ट भोजन खाने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

xx

मकर: हरतालिका तीज का दिन कारोबारी लोगों के लिए धन और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। नौकरी में सफलता मिलेगी. काम पर सकारात्मक असर पड़ेगा, जिससे आपको प्रमोशन मिलने का मौका भी मिल सकता है। सरकार से आपको कुछ मदद मिल सकती है।

मीन: नौकरीपेशा लोगों के लिए हरतालिका तीज भाग्यशाली साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा और सहकर्मियों से भी आपको मदद मिलेगी। उस दिन आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। इससे पुराना कर्ज चुकाने में मदद मिलेगी।

From around the web