Fit With Workout: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस खुद को फिट रखने के लिए करती हैं ये पांच एक्सरसाइज, आप भी आजमा सकती हैं...

cxcxcx

हम आपको ऐसे पांच वर्कआउट की जानकारी दे रहे हैं जो बी-टाउन डीवा वजन कम करने और टोंड फिगर पाने के लिए कर रही हैं।

cx

Weight Loss Exercise: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की फिटनेस का कोई जवाब नहीं है मलाइका अरोड़ा से लेकर शिल्पा शेट्टी तक, सभी हीरोइनें इन दिनों अपनी फिटनेस को लेकर काफी चर्चा में हैं। हर कोई अपने टोन्ड फिगर और शेप को लेकर सुर्खियों में रहता है। एक्ट्रेस भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फिटनेस रूटीन को अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। यहां हम आपको ऐसे पांच वर्कआउट की जानकारी दे रहे हैं, जिनके जरिए बी-टाउन की डीवा वजन कम कर टोंड बॉडी फिगर बना रही हैं। जानिए इन सभी एक्सरसाइज के बारे में...

योग - शिल्पा शेट्टी से लेकर मलाइका अरोड़ा तक, हर कोई फिट रहने के लिए योग को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करता है। योग मलाइका अरोड़ा और शिल्पा शेट्टी की फेवरेट एक्सरसाइज है। शिल्पा फिट रहने के लिए त्रिकोणासन करती हैं। वहीं मलाइका सूर्य नमस्कार, अष्टांग विन्यास योग करती हैं। एक्ट्रेसेस के मुताबिक फिट रहने के लिए घंटों योग करने की जरूरत नहीं है। अगर आप सिर्फ 10 मिनट भी योग करते हैं तो आपको परिणाम मिल सकते हैं।
.
पिलेट्स - बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट समेत कई बॉलीवुड हस्तियां हैं, जो परफेक्ट शेप और टोंड बॉडी के लिए पिलेट्स करती हैं। यह एक ऐसा व्यायाम है जिससे शरीर में लचीलापन बढ़ता है। इस एक्सरसाइज के जरिए आप आसानी से मोटापा कम कर सकते हैं।

बॉक्सिंग - कियारा आडवाणी से लेकर रकुल प्रीत सिंह तक की हीरोइनें खुद को फैट फ्री रखने और टोन अप करने के लिए बॉक्सिंग करती हैं। बॉक्सिंग एक्ट्रेसेस का फिटनेस सीक्रेट है, बॉक्सिंग के दौरान आपका पूरा शरीर मेहनत करता है। इससे कैलोरी बर्न होने के साथ-साथ मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं और शरीर टोंड होने लगता है।

वेटलिफ्टिंग- अनुष्का शर्मा की बात करें तो उनकी फिटनेस और टोंड फिगर का राज वेट ट्रेनिंग या वेटलिफ्टिंग है। इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। यह शरीर में जमा चर्बी को कम करने और मांसपेशियों के निर्माण के लिए अच्छा काम करता है। इससे दिल की सेहत का भी ख्याल रहता है।

cx

स्विमिंग - सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा से लेकर दीपिका पादुकोण तक स्विमिंग को अपने रूटीन में जरूर शामिल करती हैं। इससे न सिर्फ वजन घटाने में मदद मिलती है बल्कि ताकत भी बढ़ती है। तैरने से तन और मन दोनों तरोताजा हो जाते हैं।  (PC. Social media)

From around the web