Dhanteras 2023: धनतेरस पर सोना-चांदी न खरीदें, बस लाएं ये 5 चीजें, मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और कृपा बरसाएंगी..

xx

धनतेरस और दिवाली पर खरीदारी का विशेष महत्व है. इस दिन का लोग पहले से ही इंतजार करने लगते हैं. और धनतेरस का शुभ मुहुर्त आते ही खरीदारी शुरू कर देते हैं. जिसमें वे सोना, चांदी, विभिन्न धातुओं के बर्तन, वाहन, कपड़े, जमीन समेत कई तरह की चीजें खरीदते हैं और प्रदोष काल में लक्ष्मी और धनकुबेर की पूजा करते हैं।

cc

लेकिन कुछ खास बातें हैं. जिसे धनतेरस के दिन घर लाना यानी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। आप कुछ खरीदें या न खरीदें, धनतेरस के दिन हर किसी को ये चीजें जरूर खरीदनी चाहिए।

1. मिट्टी और धातु की मूर्ति: मिट्टी की मूर्ति पांच तत्वों का प्रतीक है, इसलिए मिट्टी की मूर्ति की पूजा करने से घर में धन, समृद्धि और खुशहाली आती है। मिट्टी की मूर्तियों के अलावा आप अष्टधातु और सोने-चांदी से बनी मूर्तियां भी घर ला सकते हैं।

2. झाड़ू जरूर खरीदें: धनतेरस के दिन झाड़ू जरूर खरीदना चाहिए, यह स्वच्छता का प्रतीक है। और जहां साफ-सफाई होती है वहां देवी लक्ष्मी का वास होता है इसलिए धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है।

3. पीतल धातु के बर्तन: धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन खरीदना चाहिए, यह बहुत शुभ होता है। पीतल धातु भगवान धन्वंतरि की पसंदीदा धातु है। पीतल का प्रयोग कई मायनों में फायदेमंद है।

4. साबुत धनिया: पूरे साल देवी लक्ष्मी और धनकुबेर की कृपा पाने के लिए धनतेरस के दिन धनिया खरीदें और दोनों को अर्पित करें, इससे आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी और देवी लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी।

cc

5. कौड़ी: प्राचीन काल से ही कौड़ी को धन माना जाता है यानी यह धन का प्रतीक है इसलिए धनकतेरस के दिन देवी लक्ष्मी को कौड़ी अर्पित करनी चाहिए, इससे लाभ होगा।

ऐसे में इन चीजों को घर लाने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और घर में सुख-शांति स्थापित होती है और भगवान कुबेर की कृपा भी बनी रहती है।

From around the web