Bollywood Gossip: कौन है आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे ? सलमान और संजय दत्त का केस भी लड़ चुके है

bollywood

क्रूज़ ड्रग्स पार्टी में 11 लोगो को हिरासत में लिया गया और फिर NCB की जांच चालू हो गयी। लेकिन दोस्तों इन सब में एक नाम की बात हर कोई कर रहा है, और वो नाम है सतीश मानशिंदे। ये वकील इसीलिए सुर्खियों में है क्युकी अब सतीश मानशिंदे लड़ेंगे आर्यन खान का केस। ड्रग्स केस में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान को 7 अक्टूबर तक NCB की हिरासत में भेज दिया गया। शाहरुख़ खान ने अपने बेटे को बचाने के लिए हाई प्रोफाइल वकील सतीश मानशिंदे पर भरोसा जताया। आखिर ये सतीश मानशिंदे कौन है और शाहरुख़ खान ने इसी वकील को क्यों चुना अपने बेटे को बचाने के लिए।

y

इस बात का खुलासा हम आपके सामने करते है। सतीश मानशिंदे एक जाने-माने क्रिमिनल लॉयर है। सतीश मानशिंदे देश के सबसे महंगे और हाई प्रोफाइल वकीलों में आते है। सतीश कई बॉलीवुड सितारों के केस पहले भी संभल चुके है और उन्हें रिहा करा चुके है। सतीश मानशिंदे ने ही रिया चक्रवर्ती का केस लड़ा था जब उनपर शुशांत सिंह राजपूत की मौत का कारण के आरोप लगे थे। सतीश मानशिंदे को लोग शुशांत के केस से ही जानने लगे थे लेकिन वह पहले भी कई बड़े सुपरस्टार्स को बचा चुके है।

k

सतीश मानशिंदे ने संजय दत्त और सलमान खान का केस भी लड़ा था। सतीश मानशिंदे कर्णाटक के धनोवा से तालुक रखते है। उन्होंने यहाँ से कानून की पढ़ाई करी जिसके बाद उन्होंने मुंबई की ओर रुख कर लिया। साल 1983 से सतीश मानसेशिंदे ने अपनी वकालत शुरू कर दी थी। शुरुवाती दिनों में उन्होंने देश के जाने-माने क्रिमिनल लॉयर राम जेठमलानी के साथ काम किया करते थे। 10 साल तक राम जेठमलानी जैसे बड़े वकील के साथ काम करने के बाद, उनसे क़ानून के कई दाव-पेच सीखे और उनकी बारीकियां सीखी, जिसके बाद उन्होंने नेताओ और हाई प्रोफाइल केसेस लेना शुरू कर दिया।

सतीश मानशिंदे का नाम सबसे पहले उस वक्त सुर्खियों में आया जब मुंबई बम धमाकों के मामले में उन्होंने संजय दत्त की पैरवी का ज़िम्मा उठाया। ये केस काफी बड़ा था, जिसमे संजय दत्त का बचपना काफी मुश्किल दिख रहा था। लेकिन सतीश मानशिंदे ने अपने दांव-पेच से संजय दत्त को ज़मानत दिलवाकर खुद को देश के सबसे बड़े क्रिमिनल लॉयर्स की पंक्ति में लाकर खड़ा कर दिया। साल 2002 में सतीश मानशिंदे अभिनेता सलमान खान का केस भी संभाल चुके है।

काला हिरन शिकार मामले में उन्होंने सलमान खान को ज़मानत दिलवाई, साथ ही ड्रिंक एन्ड ड्राइव केस में उन्होंने सलमान को पहले ज़मानत दिलवाई और फिर इस केस से बरी करवा दिया। पिछले साल भी सतीश मानशिंदे उस वक्त सुर्खियों में आ गए थे जब उन्होंने अभिनेता शुशांत सिंह केस में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का केस लड़ा। उस वक़्त चर्चा ये भी हुई कि रिया उनकी फीस कैसे दे पा रही है। फिलहाल अब देखना ये है कि क्या ये देश के सबसे मशहूर वकील सतीश मानशिंदे शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान को बचा पाएंगे या नहीं।

From around the web