Bollywood Gossip: दुर्गा पूजा पर झलके काजोल की आंखों से आंसू, अंकल से गले मिलकर खूब रोईं

bollywood

दुर्गा पूजा कैलेंडर के अनुसार आज यानी मंगलवार को हर जगह महा सप्तमी है। आम लोगों से लेकर सेलेब्रिटीज भी महा सप्तमी के मौके को सेलिब्रेट करते नजर आए। महासप्तमी के त्योहार को भव्य बनाने का तरीका एक्ट्रेस काजोल से बेहतर कौन जान सकता है। काजोल हर साल मुंबई में होने वाली सप्तमी पूजा में शामिल होती हैं। काजोल आज भी दुर्गा पूजा में शामिल हुईं।

दुर्गा पूजा के मौके पर काजोल ने बेहद सिंपल सी पिंक कलर की साड़ी पहनी थी जिसके साथ उन्होंने बेहद ट्रेडिशनल ज्वैलरी पहनी थी। काजोल के माथे पर बिंदी उनके लुक को बेहद आकर्षक बना रही थी। काजोल की चचेरी बहन शरबानी मुखर्जी भी दुर्गा पूजा में शामिल हुईं। काजोल इस मौके को खूब एन्जॉय करती नजर आईं. उन्होंने बहुत धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाई।


 

काजोल हालांकि इस मौके पर थोड़ी इमोशनल भी नजर आईं। बहुत दिनों बाद वह अपने चाचा से मिली। कोरोना के बाद अंकल और पूरे परिवार को एक साथ देखकर काजोल की आंखों से आंसू छलक पड़े। काजोल अपने अंकल को गले लगाते हुए खूब रोईं। दुर्गा पूजा पर काजोल के ट्रेडिशनल लुक वाली तस्वीरों को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. और ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं साथ ही इन तस्वीरों को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है.

From around the web