Benefits of Kiwi For Eyesight: कीवी खाने के फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे..

xx

रोजाना कीवी खाने से शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है। इसके साथ ही यह हड्डियों को मजबूत बनाता है, शरीर में खून की कमी को दूर करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। रोजाना 1 या 2 कीवी खाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप इससे अधिक कीवी का सेवन करते हैं तो इससे पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

c

कीवी खाने से हृदय संबंधी बीमारियों से बचाव होता है क्योंकि इसमें पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखता है। इसके अलावा कीवी में विटामिन सी और विटामिन ई पाया जाता है, जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है।

कीवी में विटामिन सी जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देते हैं। कीवी खाने से शरीर में पानी की मात्रा ठीक बनी रहती है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है।

cc

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को प्रतिदिन कीवी का सेवन करना चाहिए क्योंकि कीवी में मैग्नीशियम, जिंक, फोलेट, आयरन, कैल्शियम और विटामिन सी होता है, जो भ्रूण के विकास में मदद करता है।

कीवी में विटामिन सी होता है, जो त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है। इसके सेवन से त्वचा में चमक आती है। साथ ही यह त्वचा को तरोताजा और चमकदार बनाए रखता है।

From around the web