Beauty news इन घरेलू नुस्खो से आप भी दूर कर सकते है कोहनी का कालापन 

xx

हम सभी जानते हैं कि कोहनी और घुटनों का रंग चेहरे से गहरा होता है। कई बार इन्हें अच्छी तरह साफ करने के बाद भी रंग नहीं सुधरता। इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी लड़कियों को होती है। लड़कियों को शॉर्ट और स्लीवलेस ड्रेस पहनने में शर्मिंदगी महसूस होती है। मगर आप कुछ घरेलू सामान को अपनाकर घुटनों से लेकर कोहनी तक के कालेपन से छुटकारा पा सकते हैं।  हम आज आपको उन्हीं नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं।

नारियल तेल - नारियल तेल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा को साफ करने में मदद करते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको बस सोने से पहले अपने घुटनों और कोहनियों की नारियल तेल से मालिश करनी है। फिर अगली सुबह स्नान कर लें।

नींबू - नींबू के छिलकों से आप अपने घुटनों और कोहनियों का कालापन दूर कर सकते हैं. जी हां और उसके लिए आप सिर्फ नींबू के छिलकों को घुटनों और कोहनियों पर 15 मिनट तक रगड़ें। आप चाहें तो इसके साथ कुछ क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह घुटनों पर जमी गंदगी को साफ करेगा और उसका कालापन दूर करेगा।

दूध, हल्दी - इसके लिए एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच कच्चा दूध, एक चुटकी हल्दी और शहद मिलाएं। अब तैयार मिश्रण को कॉटन बॉल से घुटनों पर और कोहनी पर भी लगाएं। अब इसे 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। बाद में इसे ठंडे पानी से धो लें। इसे हफ्ते में 3 बार जरूर लगाएं।

कच्चे आलू - इसके लिए इसे मिक्सर में पीस लें. तैयार पेस्ट को घुटनों और कोहनी पर 3-5 मिनट के लिए लगाएं। ध्यान रहे कि यह 20 मिनट तक रहे। इसे ताजे पानी से साफ कर लें। ऐसा हफ्ते में 2-3 बार करें।

एलोवेरा जेल को हटाकर 10 मिनट तक प्रभावित जगह पर मसाज करें और फिर ठंडे पानी से साफ कर लें।

From around the web