Beauty news नारियल तेल में मिला लें ये एक चीज, दूर हो जाएगी खुजली और डैंड्रफ की समस्‍या

Beauty news नारियल तेल में मिला लें ये एक चीज, दूर हो जाएगी खुजली और डैंड्रफ की समस्‍या

नारियल के तेल में कपूर मिलाने से कई बड़े फायदे होते हैं और आज हम आपको उन्हीं फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। शरीर से लेकर बालों तक नारियल के तेल के कई फायदे हैं। कपूर हमारे घर में पूजा के लिए इस्तेमाल किया जाता है मगर इसके कई चौंकाने वाले फायदे भी हैं जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं नारियल तेल में कपूर मिलाने के फायदे।

डैंड्रफ- यदि आप डैंड्रफ से परेशान हैं तो नारियल के तेल में थोड़ा सा कपूर मिलाकर स्कैल्प पर मसाज करें. यह तेल डैंड्रफ से राहत दिलाने में मदद करता है।

झाइयां - त्वचा की झाईयों के लिए आप नारियल के तेल में थोड़ा सा कपूर मिला सकते हैं।  इस तेल को रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाकर चेहरे पर मसाज करें।

नाखून कवक - नारियल के तेल में एंटी-फंगल गुण होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि गुनगुने नारियल तेल में कपूर मिलाकर आप नाखूनों की कुछ देर तक मालिश कर सकते हैं। यह कवक धीरे-धीरे कम करने और आपके नाखूनों को चमक देने में मदद कर सकता है।

पिंपल्स दूर करें- कई बार चेहरे पर मुंहासे हो जाते हैं। जिसके कई कारण हैं और आप नारियल के तेल में कपूर मिलाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें रोकने में नारियल का तेल और कपूर बेहद कारगर हो सकते हैं।

त्वचा की एलर्जी से पाएं छुटकारा - यदि आपको त्वचा पर कोई एलर्जी है तो आप नारियल तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसमें कपूर मिलाकर उस जगह पर लगाएं। एक बार उपयोग करने के बाद, आप प्रभाव देख सकते हैं।

From around the web