Astrology: सोना, चांदी, पीतल या अन्य जानें राशि के अनुसार कौनसी धातु है आपके लिए लकी

o

प्रत्येक राशि के अनुसार 9 ग्रहों से संबंधित विभिन्न धातुओं का उल्लेख किया गया है। कुछ धातुएं कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ होती हैं। यह व्यक्ति के जीवन में उन्नति या संकट को बढ़ावा देता है। इसलिए राशि के अनुसार सही धातु धारण करना अत्यंत आवश्यक है। आइए जानते हैं किस राशि के लिए कौन सी धातु है शुभ...

सोना

यह धातु मेष, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है, क्योंकि बृहस्पति स्वर्ण धातु का स्वामी है।

चाँदी

वृष, कर्क, तुला राशि वालों के लिए यह धातु विशेष लाभकारी है। इस धातु का स्वामी चंद्रमा है।

लोहा

यह धातु मकर और कुंभ राशि वालों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है, ऐसे लोगों को लोहे की अंगूठी मध्यमा अंगुली में धारण करनी चाहिए। शनि इस धातु का स्वामी ग्रह है।

o

ताँबा

मेष, सिंह और वृश्चिक राशि वालों के लिए यह धातु बहुत फायदेमंद होती है। इस धातु का स्वामी ग्रह सूर्य है।

2 अप्रैल को बृहस्पति का अस्त होना पूरे अप्रैल में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त नहीं है

पीतल

सोने की तरह यह धातु मेष, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों के लिए अत्यधिक लाभकारी है। इस धातु का स्वामी ग्रह बृहस्पति है।

m

पीतल

यह मिश्रित धातु है, जिसका संबंध बुध ग्रह से माना जाता है, यह मिथुन और कन्या राशि वालों के लिए सर्वोत्तम है।

From around the web