Astrology: इन पेड़ों में होता है भगवान का वास, करें पूजा, शुभ फल होगा प्राप्त 

p

हिंदू धर्म के अनुसार प्रकृति के कण-कण में भगवान का वास है और पेड़-पौधे प्रकृति का ही एक हिस्सा हैं। हिंदू धर्म में पेड़ पौधों की भी पूजा की जाती है।  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की अनुकूल स्थिति के लिए पेड़-पौधों की पूजा की जाती है। हम आपको बताने जा रहे हैं उन पेड़ों के बारे में जिनमें भगवान का वास होता है। 
 

तुलसी और आंवले की पूजा- प्रत्येक हिंदू घर में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। तुलसी भगवान विष्णु को भी अत्यंत प्रिय है और इसे मां लक्ष्मी का ही एक रूप माना जाता है। जिन घरों में रोज सुबह-शाम तुलसी का दीपक जलाकर जल चढ़ाया जाता है, वहां भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की कृपा वास करती है। आंवला स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने के साथ ही एकादशी तिथि को आंवले के पेड़ की पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होती है। आंवला नवमी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा करना विशेष फलदायी होता है।

o

बरगद के पेड़ की पूजा- बरगद के पेड़ को वड या देवा के पेड़ के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि बरगद के पेड़ में भगवान भोलेनाथ का वास होता है। बरगद के पेड़ की पूजा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। हर महीने की त्रयोदशी तिथि को बरगद के पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि बरगद के पेड़ के नीचे शिवलिंग रखकर भगवान शंकर की पूजा करने से कृपा मिलती है।

केले का पेड़- केले के पेड़ को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है। हिंदू धर्म में की जाने वाली हर पूजा में केले के पत्ते का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है। केले के पेड़ को बृहस्पति और भगवान विष्णु से जुड़ा माना जाता है। गुरुवार के दिन केले की जड़ में शुद्ध घी का दीपक जलाकर पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर केले की जड़ में चढ़ाना शुभ होता है। ऐसा करने से कुंडली में बृहस्पति बलवान होगा और आपको भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होगी। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। यदि किसी के वैवाहिक जीवन में बाधाएं आ रही हों तो वह भी शीघ्र दूर हो जाती हैं।

p

पीपल का पेड़- पीपल का पेड़ को हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पीपल के वृक्ष में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। माना जाता है कि पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है इसलिए माना जाता है कि पीपल के पेड़ की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में आरोग्यता का वरदान मिलता है और कई तरह के संकट दूर होते हैं।

From around the web