Astrology: इस महीने करें नारियल का असरदार उपाय, लक्ष्मी कृपा से आर्थिक तंगी दूर होगी

i

इस महीने में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि माता लक्ष्मी को नारियल बहुत प्रिय है और इसके कुछ उपायों से धन लाभ भी होता है।

इस मास में गंगा स्नान, दान, तप और नामस्मरण का विशेष महत्व है। इस महीने में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है और विभिन्न उपायों से उन्हें प्रसन्न किया जाता है।


नारियल के कुछ टोटके इस माह आपको विशेष लाभ दे सकते हैं। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य या पूजा में नारियल का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है।

मान्यता है कि नारियल में त्रिदेवों का वास होता है। हर शुभ कार्य में इसका प्रयोग किया जाता है। श्रीफल माता लक्ष्मी को विशेष रूप से प्रिय है। नारियल से जुड़े ये टोटके धन संबंधी समस्याओं को दूर करने में काफी उपयोगी माने जाते हैं।


अगर आपके हाथ में पैसा नहीं है तो शुक्रवार के दिन सुबह स्नान कर लाल वस्त्र धारण करें और लक्ष्मी जी की पूजा करें। इसके बाद उन्हें नारियल, कमल का फूल, सफेद वस्त्र, दही और सफेद मिठाई का भोग लगाना चाहिए। चढ़ाए गए नारियल को एक साफ लाल कपड़े में लपेटकर ऐसे स्थान पर रखें जहां किसी की नजर न पड़े। ऐसा करने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।

नारियल की मदद से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जाओं को भी दूर किया जा सकता है। नारियल पर काजल का टीका लगाकर घर के कोने-कोने में ले जाकर नदी में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता दूर होती है और घर के सदस्यों में प्रेम बढ़ता है।

अगर कुंडली में राहु-केतु दोष है तो इसे नारियल के टोटके से भी दूर किया जा सकता है। शनिवार के दिन एक नारियल को दो भागों में काटकर उसमें चीनी भर दें। इसके बाद इसे किसी एकांत स्थान पर ले जाकर जमीन में गाड़ दें। ऐसा माना जाता है कि पृथ्वी पर रहने वाले कीट-पतंगों को खाने से ग्रह दोष दूर हो जाते हैं।


हो सके तो बैसाख के महीने में घर में नारियल का पेड़ लगाएं। इससे घर की आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आएगा। इससे कर्ज से भी मुक्ति मिलती है। नारियल का पेड़ घर की दक्षिण या पश्चिम दिशा में लगाएं।

From around the web