Astro Tips: आज का शनिवार है खास! करें ये ये 5 काम, शनि देव होंगे प्रसन्न और साढ़े साति का प्रभाव भी होगा कम

p

आज शनिवार के दिन 4 शुभ योग बन रहे हैं, जिसमें शनिदेव की पूजा करने से साढ़ेसाती दोषों से मुक्ति मिल सकती है। शनिवार का दिन शनिदेव और हनुमान जी की पूजा का दिन होता है। आज पापमोचनी एकादशी का व्रत भी है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग, शिव योग, श्रवण नक्षत्र सहित 4 शुभ योग बन रहे हैं। इसमें शनि की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होंगी और संकटों से भी मुक्ति मिलेगी।

शनिवार को श्रवण नक्षत्र की युति -

काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट का कहना है कि 18 मार्च, शनिवार को श्रवण नक्षत्र पूर्ण दिन है। श्रवण नक्षत्र के सभी चरण मकर राशि में हैं और इस नक्षत्र के स्वामी शनि हैं। ये मकर राशि के स्वामी भी हैं। यह नक्षत्र शनि से प्रभावित होता है। शनिवार और श्रवण नक्षत्र भगवान शनि की पूजा करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए शुभ हैं।

p

सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ 3 शुभ योग –

शनिवार को सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06 बजकर 28 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक है। सर्वार्थ सिद्धि योग में आप जो भी मनोकामनाएं शनिदेव की पूजा करेंगे शनिदेव उन्हें पूर्ण करेंगे। सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए कार्य सफल माने जाते हैं।

शनि उपाय -

1. इस शनिवार को कई शुभ संयोग होने के कारण आज शनिदेव की पूजा करना अधिक लाभकारी रहेगा। उन्हें काले तिल, सरसों का तेल, नीला वस्त्र आदि अर्पित करें। शनि चालीसा का पाठ करें। शनिदेव संकटों से मुक्त करेंगे।

2. शनिवार के दिन शनि रक्षा स्तोत्र का पाठ करना भी लाभकारी रहेगा। उसके बाद साढ़ेसाती या अन्य शनिदोषों से रक्षा के लिए शनिदेव से प्रार्थना करनी चाहिए।

3. शनिवार के दिन काला छाता, काला कंबल, उड़द दाल, शनि चालीसा, काला तिल, चंदन आदि गरीबों या जरूरतमंद लोगों को दान करें। माना जाता है कि इन वस्तुओं का दान करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।

4. शनिवार के दिन काले कुत्ते को तेल लगी रोटी खिलाने से भी लाभ होता है।

5. शनिवार के दिन पीपल के पेड़ या शमी के पेड़ की पूजा करें, जल और सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाएं। शनि प्रसन्न होंगे।

p

इसके अलावा शनिवार सुबह से 11 बजकर 54 मिनट तक शिव योग है। ध्यान, तपस्या आदि के लिए शिव योग श्रेष्ठ है। शिव योग के बाद सिद्ध योग बनेगा।

From around the web