Aadhaar Card: इस तारीख तक फ्री में अपडेट कर सकते हैं आधार कार्ड, जानें..

xxx

यूआईडीएआई ने मुफ्त आधार अपडेट की समय सीमा 3 महीने बढ़ा दी है। आप 14 दिसंबर तक आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कर सकते हैं. पहले यह समय सीमा 14 जून तक थी, लेकिन इसे तीन महीने बढ़ाकर 14 सितंबर कर दिया गया।

xx

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है, “अधिक लोगों को आधार से संबंधित अपने दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से, myAadhaar पोर्टल के माध्यम से, आधार में अपने दस्तावेजों को अपडेट किया जा सकता है। मुफ्त अपडेट की सुविधा 14 सितंबर तक दी गई थी। नागरिकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए अब इस सुविधा को तीन महीने यानी 15 सितंबर से 14 दिसंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसलिए, myAadhaar पोर्टल के माध्यम से दस्तावेजों के मुफ्त अपडेशन की सुविधा अब 14 दिसंबर तक जारी रहेगी।

यूआईडीएआई ने 10 साल और उससे अधिक उम्र के आधार कार्ड धारकों से अपने आधार विवरण को नवीनतम जानकारी के साथ अपडेट करने के लिए कहा है। यूआईडीएआई वेबसाइट पर इस संबंध में निर्देश कहते हैं, “जनसांख्यिकीय जानकारी को सटीक और सही रखने के लिए कृपया अपने आधार को अपडेट करें। इसे अपडेट करने के लिए अपना पहचान प्रमाण पत्र और एड्रेस प्रूफ संबंधित प्रमाण पत्र अपलोड करें। नागरिकों से विवाह या मृत्यु के मामले में अपने रिश्तेदारों के विवरण के साथ-साथ अपना नाम और पता अपडेट करने के लिए कहा गया है।

आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए आप यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर खुद ही डिटेल अपडेट कर सकते हैं। इसमें केवल जनसांख्यिकीय डेटा को ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है। अगर आप खुद आधार अपडेट नहीं कर पा रहे हैं तो नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर यह काम करा सकते हैं। लेकिन यहां आपको हर डिटेल अपडेट करने के लिए 50 रुपये का शुल्क देना होगा।

xx

आधार को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए आपको अपना मोबाइल नंबर अपडेट करना होगा। अन्यथा आधार ऑनलाइन अपडेट नहीं होगा. मोबाइल नंबर केवल आधार केंद्र पर ही अपडेट किया जा सकता है। डिटेल्स अपडेट करने के बाद आपको सर्विस रिक्वेस्ट नंबर भी मिलेगा. इसके जरिए आप चेक कर सकते हैं कि आपके आधार में डिटेल्स कब अपडेट होगी।

From around the web