Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार हर समस्या का मिलेगा समाधान करें कपूर से जुड़े यह उपाय !
 

sss

वास्तु शास्त्र में कपूर को बहुत ही शुभ माना जाता है इस बात को हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि कपूर का इस्तेमाल पूजा-पाठ और शुभ कार्य के साथ हवन आदि में किया जाता है। कपूर को जलाने को लेकर कहा जाता है कि इस को जलाने से वातावरण में शुद्धि होती है और इसके साथ ही इस को जलाने से हमारे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु शास्त्रों के अनुसार कपूर को लेकर कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिनको अपनाने से आपकी हर समस्या खत्म होने लगती है आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कपूर से जुड़े इन उपायों के बारे में -

ss
* कपूर जलाना माना जाता है शुभ :

वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि पूजा आरती में कपूर जलाना बहुत शुभ होता है कपूर घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है जिससे आपके घर में सुख शांति बनी रहती है वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि यदि आपके घर में कोई काम सही तरीके से नहीं हो पाता या काम को करने में बाधा उत्पन्न होती है तो आप लोबान के साथ कपूर जला सकते हैं और इसके परिणाम आपको बहुत जल्द देखने को मिलेंगे।


* वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई में जलाएं कपूर :

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि रात को खाना बनाने के बाद सोने से पहले आप रसोई को साफ करने के बाद किसी एक कटोरी हो सके तो चांदी की कटोरी में कपूर को लौंग के साथ जलाएं। ऐसा नियमित रूप से करने से आपके घर में धन समृद्धि और सुख शांति बनी रहती है।

ss
* बुरे सपनों से राहत पाने के लिए जलाए कपूर :

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि यदि आपको रात में डरावने सपने आते हैं तो आपको रात में सोने से पहले अपने बेडरूम में कपूर जला देनी चाहिए इससे बेडरूम में मौजूद वास्तु दोष खत्म होते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपको बुरे सपने नहीं आते हैं। 


* शनिवार को नहाएं कपूर के तेल से :

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि यदि आप नहाते समय पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंदे डालते हैं तो ऐसा करने से आपका शुक्र दोष खत्म होता है और इसके साथ ही यदि आप शनिवार को कपूर और चमेली का तेल डालते हैं तो इस उपाय को करने से आपके राहु और केतु तथा शनि दोष दूर होते हैं।


* जेब में रखें कपूर :

वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि यदि आप धन लाभ चाहते हैं तो आपका पूर्व एक सफेद कपड़े में बांधकर अपनी जेब में रख सकते हैं इस उपाय को करने से आपके पास पैसों की कभी भी कमी नहीं रहेगी और इस उपाय को करने से आपको अचानक धन लाभ की संभावना भी बढ़ जाती है।

From around the web