Skin Care Tips: अपने हाथों की त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए घर पर इस तरह तैयार करे नेचुरल हैंड वॉश !
 

aa

कोरोना महामारी का प्रकोप दुनिया में फिर से शुरू हो चुका है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट द्वारा आपको साफ सफाई का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है इसके लिए आपको दिन में कई बार अपने हाथों को सैनिटाइज या फिर हैंडवाश करने की जरूरत पड़ती है। यह केमिकल रहित सेनीटाइज और हैंडवाश आपके हाथों की त्वचा को खराब कर सकते हैं। अपने हाथों की त्वचा को हेल्दी और स्वस्थ बनाए रखने के लिए आप घर पर ही प्राकृतिक ऑरेंज हैंड वॉश तैयार कर सकते हैं। ऑरेंज हैंड वॉश को ऐसी चीजों से तैयार किया जाता है जो बिना किसी केमिकल के इस्तेमाल के तैयार किया जाता है इसके इस्तेमाल से आपके हाथ सॉफ्ट और नरिश बने रहते हैं। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं घर पर प्राकृतिक हैंड वाश बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और बनाने का आसान तरीका -

ss
* ऑरेंज हैंड वॉश बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :

1. स्वीट ऑरेंज एसेंशियल ऑयल 10-15 बूंद
2. लिक्विड कैस्टाइल सोप 1/3 कप  
3. सोप डिस्पेंसर
4. एलोवेरा जेल एक चम्मच 
5. डिस्टिल्ड वाटर एक कप 
6. विच हेज़ल 1 बड़ा चम्मच 

ss
* ऑरेंज हैंड वॉश बनाने का आसान तरीका :

1. घर पर ऑरेंज हैंड वॉश बनाने के लिए आप सबसे पहले डिस्पेंसर बोतल में डिस्टिल्ड वॉटर डालें।
2. अब इसके साथ ही आप इसमें लिक्विड कैस्टाइल सोप, विच हेज़ल और ऑरेंज एसेंशियल ऑयल डाल दें।
3. इसके बाद फिर आप इसमें एलोवेरा जेल या ताजा एलोवेरा जेल डाल दें। 
4. अब इसके बाद आप बोतल का ढक्कन को लगाकर धीरे-धीरे शेक करते जाएं। 
5. इसके बाद अब आपका ऑरेंज हैंड वॉश बनकर इस्तेमाल के लिए तैयार हो चुका है। 
6. अब आप इस तैयार ऑरेंज हैंड वॉश को कम से कम 3-4 सप्ताह तक आसानी से उपयोग कर सकते हैं।

From around the web