Health Tips - अगर आप फटी एड़ियों से परेशान हैं तो इस चीज को शहद में मिला कर ले

ff

हर मौसम में फटी एड़ियों की समस्या देखने को मिलती है। सर्दियों में ही नहीं गर्मियों में भी हमें इस समस्या का सामना करना पड़ता है। लोग इससे राहत पाने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं। वैसे फटी एड़ियों के कारण भी काफी दर्द होता है। हम चेहरे और हाथों का जिस तरह ख्याल रखते हैं, उसी तरह एड़ियों का भी ख्याल रखना जरूरी है। मृत त्वचा और टखनों में रूखेपन के कारण इस समस्या का सामना करना पड़ता है। मगर आप कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर इससे राहत पा सकते हैं।

zzz

केला और शहद का मास्क- आपकी जानकारी के लिए बता दे की,इस मास्क को बनाने के लिए आपको एक छोटा केला और एक चम्मच शहद की आवश्यकता होगी। इस केले को अब एक कटोरी में मसल लें और इसमें शहद मिलाएं। जिसके बाद इसे साफ एड़ियों पर लगाएं। अब इसे 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें और इससे एड़ियों की कुछ देर तक मालिश करें। अब गुनगुने पानी से धो लें। जिसके बाद मॉइस्चराइजर लगाएं।

 

आटा, शहद और सिरका मास्क - इसे बनाने के लिए आपको 2 बड़े चम्मच मैदा, 1 चम्मच और 5 बूंद सिरके की आवश्यकता होगी। सभी चीजों को मिलाकर एक पेस्ट बना लें और उसके बाद पैरों को गर्म पानी में कुछ देर के लिए भिगो दें। इससे अपने पैरों को स्क्रब करें। मृत त्वचा को हटाता है और उसके बाद पैरों को धो देता है। अब मॉइस्चराइजर लगाएं। ऐसा हफ्ते में 2 से 3 बार करें।

z

नारियल तेल- तेल में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। रात को सोने से पहले पैरों को अच्छी तरह से साफ कर लें। नारियल के तेल से अपने एड़ियों की मालिश करें। यह फटी एड़ियों से छुटकारा पाने में मदद करता है।

चावल का आटा और शहद- जिसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच चावल का आटा लें। शहद मिलाकर फटी एड़ियों पर लगाएं। इसे सूखने दें और फिर धो लें। यह त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करेगा।

From around the web