Health Tips - जोड़ों के दर्द के लिए सबसे कारगर है लहसुन का तेल, इस तरह बनाये घर पर

sssssssss

लोगों को बढ़ती उम्र के साथ घुटने और जोड़ों के दर्द की समस्या होने लगती है। सुनने में यह समस्या सुनने में तो आम लगती है, मगर इसके दर्द को सह पाना बहुत मुश्किल होता है। जिससे लोग तरह-तरह की दवाओं और तेलों का इस्तेमाल करते हैं, फिर भी यह दर्द आसानी से पीछा नहीं छोड़ता। घर में बना लहसुन का तेल जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में काफी कारगर होता है। जोड़ों के दर्द से निजात दिलाने में लहसुन का तेल काफी फायदेमंद होता है। हम अब आपको लहसुन का तेल बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका बताते हैं-

s

लहसुन का तेल बनाने की विधि- आपकी जानकारी के लिए बता दे की, पहले लहसुन का तेल बनाने के लिए 250 मिलीलीटर सरसों के तेल में 10-12 लहसुन की कलियों को छीलकर काट लें। इसमें अब 2 जायफल मिलाएं। इसके बाद 50-60 ग्राम गुडूची के सूखे डंठल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. सभी सामग्री को सरसों के तेल में डालकर धीमी आंच पर 1 घंटे तक पकाएं। इस तेल को अब पकाने के बाद इसे ठंडा करके छान कर किसी शीशी में रख लें. लीजिए आपका तेल तैयार है.

 sssssssss

कैसे करें लहसुन के तेल का इस्तेमाल- जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए लहसुन के तेल से 5-7 मिनट तक जोड़ों की मालिश करें। ठंडा तेल भी फायदेमंद होता है मगर हल्का गर्म तेल दर्द और सूजन को जल्दी दूर करने में कारगर होता है। रोज रात को आपको सोने से पहले लहसुन के तेल से जोड़ों की मालिश करनी चाहिए। निश्चित ही पूरे सप्ताह में आपको दर्द से राहत मिलने लगेगी।

From around the web